हिमाचल प्रदेश के चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में मंगलवार देर रात एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी क्रेटा कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार को लेकर नवविवाहित दंपति के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद पति पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगाने का आरोप है।
घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग से अचानक आग की लपटें उठती देख होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
दहेज में मिली क्रेटा को होटल पार्किंग में जलाया
जानकारी के अनुसार लुधियाना निवासी नवविवाहित दंपति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ खज्जियार के एक निजी होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि दहेज में मिली क्रेटा कार को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपना आपा खो दिया और पार्किंग में खड़ी कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और आग लगाने के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
होटल में ठहरे लोगों और कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
आग लगने के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय पार्किंग में कोई दूसरा वाहन खड़ा नहीं था। इस वजह से आग अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची और बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में कार पूरी तरह जल गई। होटल में ठहरे लोगों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
देखें वीडियो-
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने होटल में मौजूद पत्नी और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इसमें दंपति के बीच हुए विवाद, कार में आग लगाने के आरोप और घटना के बाद युवक के फरार होने की जानकारी को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। घटना के बाद खज्जियार में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
इससे पहले अगस्त में चंबा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक सनकी पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे को उफनती रावी नदी में फेंक दिया था।
(रिपोर्ट- सुभाष महाजन)
यह भी पढ़ें-
दहेज की मांग ने तोड़ा रिश्ता, 7 माह की गर्भवती को पीटने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.