घुमक्कड़ लोग हमेशा पहाड़ों पर घूमने के लिए उत्साह से भरे होते हैं। जैसा कि चकराता ऑफबीट हिल स्टेशन है, जहां पर्यटकों की भीड़ कम देखने को मिलती है। अब गर्मी हो या सर्दी यहां काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अब इस जगह पर पहुंचने का रास्ता काफी खराब हो चुका है। वहीं, कुछ जगहों पर सड़के इतनी पतली हो गई है कि 2 गाड़ियों को निकलना मुश्किल होता है। आइए आपको बताते हैं चकराता जाते समय क्या-क्या दिक्कतें होती हैं।
ट्रेवल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप दिल्ली से चकराता जाते हैं, तो दोपहर में न निकले, इसकी जगह आप सुबह के समय निकले। क्योंकि दोपहर के 2 बजे निकालने से रात का सफर चकराता की सड़कों पर अंधेरे में बीतने वाला था। दरअसल, दिल्ली से चकराता करीब 5 से 6 घंटे की दूरी पर स्थित है और हमें रास्ते में ट्रैफिक काफी देखने को मिल रहा है। रात के समय चकराता के रास्ते में काफी मु्श्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं। क्योंकि यह रास्ता जंगलों से घिरा हुआ है। आसपास होटल भी कम है । रात के समय यहां की सड़कों पर सफर करना ठीक नहीं है, क्योंकि रात के समय सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बेहद कम है।
एक ही जगह पर है पेट्रोल पंप
चकराता जाते समय पेट्रोल एक साथ एक्सट्रा भरवा लें। क्योंकि पहाड़ी इलाको पर पेट्रोल पंप काफी लंबी दूरी पर होते हैं। पूरे रास्ते में आप पेट्रोल पंप खोजते रहेंगे। चकराता में सिर्फ एक ही जगह पर पेट्रोल पंप है, जो कोरुवा गांव में है।
रात के समय ढाबा मिलना मुश्किल है
रात होते ही आसपास के सभी ढाबा बंद हो जाते हैं। सड़कों पर सब कुछ बंद हो जाता है। इसलिए शाम के समय भी होटल पर रुककर खाना खाएं। चकराता में रात के समय सड़कों पर ढाबा बंद हो जाते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
जब आप चकराता अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो दिन में ही सफर करें। पेट्रोल नीचे ही जगह से भरवाकर जाए, जिससे आगे चलकर कोई दिक्कत न हो। अपने साथ खाने-पीने की चीजें जरुर रखें। होटल में रुकने के लिए आप उजाले में ही ले लें, जिससे अंधेरी रात में पहाड़ी में आपको कोई परेशानी न हो।
चकराता में क्या है
चकराता एक खूबसूरत हिल स्टेशन है और यहां की सुंदर पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। आपको बताते चले कि चकराता उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक सुंदर स्थान है। यहां आप कैंपिंग या कॉटेज में आराम से ठहर सकती हैं। इसके साथ ही रोमांच का भी भरपूर आनंद ले सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.