CGBSE Supplementary Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन जारी किए हैं. जिन छात्रों ने जुलाई में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अब अपना स्कोर कार्ड सीजीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और कैप्चा भरना होगा. ऑनलाइन जारी स्कोर कार्ड में छात्रों के विषयवार अंक और उनके पास या फेल की स्थिति की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें-DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
जुलाई में हुई थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
CGBSE ने कक्षा दसवीं की दूसरी मुख्य/अवसर परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई के बीच हुई थी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक था
ऐसे चेक करें CGBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट
- CGBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले cgbse.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- अब होम पेज पर दिए गए नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाए.
- इसके बाद दसवीं के लिए रिजल्ट हाई स्कूल सेकंड मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 पर क्लिक करें.
- वहीं 12वीं के रिजल्ट के लिए परीक्षा रिजल्ट हायर सेकेंडरी सेकंड मुख्य/अवसर परीक्षा ऑप्शन चुनें.
- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
CGBSE की ओर से जारी स्कोरकार्ड में छात्रों से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी जाएगी. इनमें छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और पास-फेल जैसी डिटेल शामिल होगी. रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपने रोल नंबर और विषयवार अंकों की जांच करने की भी सलाह दी गई है. अगर रिजल्ट में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो छात्र सुधार के लिए अपने स्कूल या संबंधित सीबीएसई अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
पास होने के लिए 33% अंक जरूरी
CGBSE 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य/अवसर परीक्षा में किसी विषय में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. छात्र अपने स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के साथ अपनी क्वालीफाइंग स्टेटस भी देख सकते हैं. वहीं बोर्ड की ओर से जब तक मूल मार्कशीट नहीं आती तब तक छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की एक कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-DU हिस्ट्री के सिलेबस में बड़ा बदलाव, दिल्ली सल्तनत समेत कई पेपर हटाए गए
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.