CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लाखों छात्र का इंतजार खत्म हुआ। CBSE के 10वीं के परिणाम जारी हो गए हैं। बोर्ड ने थोड़ी देर पहले ही 10वीं के रिजल्ट घोषित किए। परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इस साल CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की सेशन-1 परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सीबीएसई के नियमों के अनुसार, 10वीं सेशन-1 परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस वर्ष ये परीक्षाएं देशभर के 8,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
छात्र विभिन्न वेबसाइट्स और ऐप्स के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in, umang.gov.in इन वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट
बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें रिजल्ट
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप या तो क्रैश हो जाती हैं या फिर धीरे चलने लगती हैं। ऐसे में आपके पास बिना इंटरनेट भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप SMS के जरिए अपना स्कोर जान सकते हैं।
अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें- cbse10 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> 7738299899 पर भेज दें। बस इतना करने पर आपके फोन पर रिजल्ट आ जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.