एक ओर अर्टिगा की शुरुआत सिर्फ ₹8.80 लाख (LXi पेट्रोल) से होती है और टॉप वेरिएंट (ZXi+ AT) ₹12.94 लाख तक जाता है. वहीं, रूमियन ₹9.56 लाख (E/S वेरिएंट) से शुरू होकर ₹13.86 लाख (V AT) तक जाती है. रूमियन लगभग ₹70,000 से 1 लाख महंगी है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में कितना अंतर है?
डिजाइन और डायमेंशन
दोनों कारों का एक्सटीरियर काफी मिलती-जुलता है, लेकिन रूमियन में टोयोटा का प्रीमियम टच है. रूमियन का फ्रंट ग्रिल इनोवा क्रिस्टा जैसा ट्रेपेजॉइडल है. नया बंपर, फॉग लैंप्स और 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स हैं. लंबाई में रूमियन थोड़ी लंबी (4420 mm) है जबकि अर्टिगा 4395 mm की है. रियर लगभग एक जैसा है, सिर्फ बैजिंग अलग है. अर्टिगा की स्टाइलिंग मारुति वाली क्लासिक है, जबकि रूमियन ज्यादा प्रीमियम और क्रोम एक्सेंट्स के साथ लगती है.
केबिन और कम्फर्ट
केबिन लगभग पूरी तरह एक जैसा है. डुअल टोन डैशबोर्ड, 7-सीटर फ्लेक्सिबल लेआउट, 60:40 स्प्लिट सेकंड रो और अच्छा स्पेस. थर्ड रो एडल्ट्स के लिए भी ठीक है. बूट स्पेस 209 लीटर है. अर्टिगा में बेज कलर थीम ज्यादा ब्राइट लगती है, रूमियन में ग्रे/डार्क टोन है. दोनों में 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग और AC वेंट्स एक जैसे हैं. रूमियन में कुछ वेरिएंट्स में ज्यादा कप होल्डर्स और बेहतर फिनिशिंग का फील है.
फीचर्स और सेफ्टी
दोनों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल (टॉप वेरिएंट), क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, रियर कैमरा और पावर विंडो जैसे फीचर्स हैं. रूमियन में टोयोटा कनेक्टेड ऐप (रिमोट AC, लोकेशन) का एक्स्ट्रा फायदा और Arkamys ऑडियो है. अर्टिगा में थर्ड रो 12V सॉकेट और ज्यादा वेरिएंट ऑप्शन हैं. कुल मिलाकर फीचर्स 90% एक जैसे हैं, लेकिन रूमियन प्रीमियम फील देती है.
दोनों में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड, ISOFIX और रियर कैमरा स्टैंडर्ड है. अर्टिगा का ग्लोबल NCAP रेटिंग 3-स्टार (कुछ पुराने टेस्ट में 1-स्टार) है. रूमियन अलग से टेस्टेड नहीं है. रूमियन में बेहतर TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग) भी उपलब्ध है. दोनों की सेफ्टी अच्छी है.
इंजन और माइलेज
दोनों में एक ही 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन (102 PS पावर, 137-139 Nm टॉर्क) है, जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन और CNG किट के साथ खरीदा जा सकता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 20.51 kmpl और CNG में 26.11 km/kg तक है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.