Rajasthan 145 Year Old Railway Station Renovation: राजस्थान के 145 साल पुराने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है. करीब 81.51 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का रिनोवेशन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. परियोजना के तहत स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण, बेहतर वेटिंग एरिया, आधुनिक प्लेटफॉर्म, बेहतर लाइटिंग, साफ-सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा. इस विकास कार्य के बाद स्टेशन की ऐतिहासिक पहचान बरकरार रखते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा.
सिरोही : प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के 145 साल पुराने रेलवे स्टेशन आबूरोड का पुनर्निर्माण 81.51 करोड़ की लागत से होने जा रहा हैं. रेल मंत्रालय की ओर से अजमेर मंडल के आबूरोड स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ये राशि स्वीकृत की गई हैं. रेलवे अजमेर मण्डल के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि आबूरोड अजमेर मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है. आबूरोड स्टेशन 145 साल का गौरवशाली इतिहास लिए हुए हैं. वर्ष 1880 में स्थापित हुए आबूरोड रेलवे स्टेशन ने मीटर गेज के स्टीम इंजन से इलेक्ट्रीफाइड ब्रॉडगेज लाइन तक का सफर तय किया हैं. इस रेलवे स्टेशन पर राजधानी, शताब्दी और वंदेभारत जैसी प्रमुख ट्रेनें संचालित हो रही है.
इस स्टेशन के पुनर्विकास से यह स्टेशन नए स्वरूप में नजर आएगा और यात्रियों को और भी अधिक बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी. रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृत की गई कुल 81.51 करोड की राशि में से 74.87 करोड़ निर्माण पर खर्च होंगे. इसके अलावा 75 लाख रूपए यूटिलिटी सर्विसेज पर, 19 लाख आर्टवर्क पर, 75 लाख रुपए डिजाइन चार्ज पर, 7 लाख रुपए ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन पर, 75 लाख फर्नीचर, 77 लाख कंटीन्जेंसीज और 3.36 करोड़ डिपार्टमेंटल चार्जेज पर खर्च होंगे.
पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन
आबूरोड रेलवे स्टेशन सिरोही जिले का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन होने के अलावा हिल स्टेशन माउंट आबू का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है. इस वजह से वर्ष भर में यहां देश-विदेश से पर्यटक विभिन्न ट्रेनों के जरिए यहां पहुंचते हैं. यहां से देश के 51 शक्तिपीठ में से एक गुजरात का अंबाजी मंदिर, जैन तीर्थ स्थल पावापुरी, देश विदेश में फैली आध्यात्मिक संस्थान ब्रह्माकुमारीज का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय हैं. इस वजह से ये स्टेशन धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं.
अमृत भारत स्टेशन योजना में 15 स्टेशनों का विकास
रेलवे के अनुसार अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं. इसमें सिरोही जिले के आबूरोड और पिंडवाड़ा स्टेशन को शामिल किया गया है. वहीं उदयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य जारी है, जबकि अजमेर स्टेशन पर भी पुनर्विकास कार्य स्वीकृत किया गया है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.