Last Updated:
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मार्केट में 7.5 लाख से लेकर 20 लाख रुपये से ज्यादा तक की कई शानदार EV मौजूद हैं. टाटा नेक्सॉन EV से लेकर महिंद्रा BE 6 और नई मारुति e Vitara तक कौन-सी कार देती है सबसे ज्यादा रेंज और फीचर्स? खरीदने से पहले पूरी लिस्ट जरूर देख लें.
टाटा नेक्सॉन ईवी: सेल के मामले में ये भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार है. इसकी कीमत 12.49 लाख से शुरू होती है और ARAI रेंज 489 किमी तक है. शानदार डिजाइन, पावरफुल मोटर, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये फैमिली के लिए बेस्ट चॉइस है. शहर हो या हाईवे, नेक्सॉन ईवी हर जगह भरोसेमंद साबित होती है.

एमजी विंडसर ईवी: ये स्टाइल और स्पेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इसकी कीमत लगभग 14 लाख से शुरू होती है और रेंज 449 किमी तक है. बड़ा केबिन, प्रीमियम इंटीरियर, इंफिनिटी साउंड सिस्टम और फास्ट चार्जिंग के साथ ये वैल्यू फॉर मनी EV है. आरामदायक होने के साथ मॉडर्न लुक वाली ये कार युवाओं और फैमिली दोनों को पसंद आ रही है.

टाटा पंच ईवी:ये कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल है. इसकी कीमत मात्र 9.69 लाख से शुरू होती है और रेंज 468 किमी तक है. छोटी साइज में बड़ी रेंज, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मजेदार ड्राइविंग इसे बेहतर बनाती है. शहर की गलियों से लेकर हल्की ऑफ-रोडिंग तक परफेक्ट है. बजट में बेस्ट EV चाहने वाले इसे खरीद सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महिंद्रा बीई 6:मौजूदा समय में ये सबसे बेहत फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली ईवी है. इसकी कीमत 18.90 लाख से शुरू होती है और रेंज 680 किमी तक है. बॉर्न ईवी प्लेटफॉर्म पर बनी ये SUV परफॉर्मेंस, लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर है. आकर्षक लाइटिंग, बड़ा टचस्क्रीन और प्रीमियम फील इसे खास बनाता है. प्रीमियम EV सेगमेंट में ये नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है.

टाटा कर्व ईवी: ये देश की सबसे अफोर्डेबल कूपे स्टाइल ई SUV है. इसकी कीमत 17.49 लाख से शुरू होती है औक रेंज 502 किमी तक है. बोल्ड लुक, स्पोर्टी हैंडलिंग और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये युवा खरीदारों की फेवरेट बन रही है. कम्फर्टेबल केबिन और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल और सुविधा का भी अच्छा मिश्रण है.

टाटा हैरियर ईवी: ये प्रीमियम और स्पेशियस 5-सीटर ई एसयूवी है. इसकी कीमत 21 लाख से शुरू होती है. बड़ा साइज, शानदार रेंज, लग्जरी फीचर्स और टाटा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे खास बनाती है. ये फैमिली के लिए आइडियल, लंबी ड्राइव और हाईवे पर कम्फर्टेबल है. प्रीमियम ईवी SUV चाहने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.

महिंद्रा XEV 9e: मौजूदा समय में ये महिंद्रा की प्रीमियम ऑफरिंग है. इसकी कीमत 21.90 लाख से शुरू होती है. एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, लंबी रेंज और लग्जरी इंटीरियर के साथ ये मॉडर्न डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस वाली ईवी है. ये EV उन लोगों के लिए है जो कुछ अलग और प्रीमियम चाहते हैं.

एमजी कॉमेट ईवी: ये सिटी ड्राइव के लिए परफेक्ट है. कीमत 7.5 लाख से शुरू होती है. पार्किंग में आसान होने के साथ कॉमेट ईवी की रेंज अच्छी है। कॉम्पैक्ट साइज, क्यूट लुक, डुअल स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स इसे महिलाओं और युवा खरीदारों को बेहतर पसंद बनाते हैं. बजट EV सेगमेंट में ये सबसे स्टाइलिश ऑप्शन है.

टाटा टियागो ईवी: ये टाटा की एंट्री लेवल ईवी है. कीमत 7.99 लाख से शुरू होती है और रेंज 315 किमी तक जाती है. किफायती, विश्वसनीय और ईजी टू ड्राइव होने के साथ ये पहली EV खरीदने वालों के लिए आइडियल है. अच्छा परफॉर्मेंस और टाटा की सेफ्टी के साथ वैल्यू पैक के रूप में इसे खरीदा जा सकता है.

मारुति सुजुकी ई विटारा: कंपनी की ये पहली मास मार्केट ईवी है. इसकी कीमत 13.49 लाख से शुरू होती है और रेंज 546 KM तक जाती है. मारुति की पहली मेनस्ट्रीम EV, विश्वसनीय सर्विस नेटवर्क, अच्छी रेंज और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे बेहतर बनाती है. ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो मारुति का भरोसा और EV का फ्यूचर चाहते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.