स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 900 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 285 अंक की तेजी रही। हाल की गिरावट के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के अनुरूप घरेलू बाजार बढ़त में रहे।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसक्स में चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा और यह 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,015.90 अंक पर बंद हुआ।
इसे भी पढ़ें: Shujalpur को शताब्दी पर CM Mohan Yadav की सौगात, Development के लिए दिए 5 करोड़ रुपये
कारोबार के दौरान, एक समय यह 1,187.64 अंक तक चढ़ गया था।
पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 285.40 अंक यानी 1.17 प्रतिशत चढ़कर 24,765.90 पर बंद हुआ। इसके साथ बाजार में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.84 प्रतिशत बढ़कर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए।
यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में बढ़त का रुख था।
अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे।
इसे भी पढ़ें: Greater Noida West को मिली ‘सुपर स्पेशलिटी’ सौगात, CM योगी ने किया कपिल देव के KDGS अस्पताल का उद्घाटन
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स बुधवार को 1,122.66 अंक टूटकर 79,116.19 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 385.20 अंक की गिरावट के साथ 24,480.50 अंक पर रहा था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.