इच्छुक उम्मीदवार अब SSP पोर्टल के माध्यम से 5 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए CA Final नवंबर 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
CA Final Registration 2026: ऐसे करें आवेदन
CA Final नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
ICAI के SSP पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले नया अकाउंट बनाएं।
लॉग इन करने के बाद CA फाइनल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें।
आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर या परीक्षा केंद्र का चयन करें।
सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
भविष्य की जरूरत के लिए सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।
CA फाइनल रिजस्ट्रेशन 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
CA फाइनल रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी
कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
आवेदन शुल्क के भुगतान से संबंधित विवरण
सर्टिफिकेट ऑफ सर्विस की हस्ताक्षरित कॉपी
CA फाइनल नवंबर 2026: कब होगी परीक्षा?
ICAI द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, CA Final नवंबर 2026 की परीक्षाएं 2, 4, 6, 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि पहले रजिस्ट्रेशन विंडो 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक खुली थी, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। अब ICAI ने आवेदन से वंचित रह गए उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए रजिस्ट्रेशन विंडो 5 अगस्त 2026 तक दोबारा खोल दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.