BYD दो नए मॉडल- BYD Atto 2 और BYD Seal U को भारत में लॉन्च कर सकती है। इनमें Atto 2 पूरी फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जबकि Seal U को प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन के साथ लाया जाएगा।
BYD Atto 2 बनेगी कंपनी की सबसे सस्ती EV
BYD Atto 2 को कंपनी Atto 3 से नीचे वाले सेगमेंट में लाएगी। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत में बीवाईडी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी। कीमत के हिसाब से इसका मुकाबला क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा ईवी और महिंद्रा BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से हो सकता है। ऐटो 2 की लंबाई करीब 4.3 मीटर, चौड़ाई 1.8 मीटर और ऊंचाई 1.7 मीटर है, जबकि इसका व्हीलबेस लगभग 2.6 मीटर है।
430km तक की रेंज
इंटरनैशनल मार्केट में बीवाईडी ऐटो 2 को अलग-अलग बैटरी और मोटर ऑप्शन के साथ सेल किया जाता है। इसके अलग-अलग वेरिएंट में 94hp/180Nm, 174hp/290Nm और 201hp/310Nm वाले मोटर ऑप्शन मिलते हैं। बैटरी पैक की कैपेसिटी 32kWh से लेकर 64.8kWh तक है। टॉप-स्पेक वर्जन की WLTP रेंज 430km तक है। भारत में कंपनी इसके सिर्फ इलेक्ट्रिक वर्जन को ला सकती है।
BYD Seal U भी होगी खास
ऐटो 2 के साथ BYD Seal U को भी भारत में लाने की तैयारी है। कंपनी इस मॉडल के इंडिया लॉन्च को पहले ही कन्फर्म कर चुकी है। यह बीवाइडी के ग्लोबल एसयूवी लाइनअप में Sealion 7 से नीचे वाले सेगमेंट में आएगी। यह उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो प्रीमियम और ज्यादा स्पेस वाली फैमिली एसयूवी के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी चाहते हैं। Seal U की लंबाई करीब 4.8 मीटर, चौड़ाई 1.9 मीटर और ऊंचाई 1.7 मीटर है। इसका व्हीलबेस लगभग 2.8 मीटर है, जिससे केबिन में अच्छा खासा स्पेस मिलने की उम्मीद है।
1,100km से ज्यादा हो सकती है रेंज
भारत में BYD Seal U को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके कई PHEV सेटअप उपलब्ध हैं, लेकिन भारत में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 18.3kWh LFP बैटरी वाला सेटअप मिलने की उम्मीद है। यह पावरट्रेन करीब 125km की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज दे सकता है, जबकि इसकी टोटल ड्राइविंग रेंज 1,100km से ज्यादा होने की संभावना है। भारत में Seal U को कंपनी इंपोर्टेड नॉक्ड-डाउन (CKD) किट के जरिए असेंबल कर सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.