बीटेक (BTech) का पूरा नाम बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी है। यह इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 4 साल की एक अंडरग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री है।
प्रश्न- वर्क फ्रॉम होम, फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्यस्थलों में सफलता पाने के लिए कौन से कौशल होने चाहिए।
उत्तर – वर्क-फ्रॉम-होम या फ्रीलांसिंग में सफल होने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स जरूरी हैं, क्योंकि अधिकतर क्लाइंट्स से बातचीत ईमेल, वीडियो कॉल और मैसेज के माध्यम से होती है। कंप्यूटर ऑपरेशन, इंटरनेट, कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मार्केटिंग और एआई टूल्स जैसी डिजिटल स्किल्स बेहतर अवसर देंगे।
टाइम मैनेजमेंट और आत्म-अनुशासन रिमोट वर्क के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इसमें बिना सीधे निगरानी के लगातार व जिम्मेदारी से काम करना होता है। समस्या-समाधान, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता जैसे जरूरी कौशल भी होने चाहिए। क्लाइंट्स और प्रोजेक्ट्स पाने के लिए लिंक्डइन, अपवर्क और फीवर जैसे मंच पर मजबूत प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाना फायदेमंद होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही कार्यस्थलों में नियोक्ता टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, प्रोफेशनल एथिक्स और भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे सॉफ्ट स्किल्स को भी महत्व दे रहे हैं, इसलिए सफलता के लिए तकनीकी कौशल और व्यक्तित्व विकास का संतुलित मेल जरूरी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.