Bihar Board Class 6 Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। योग्य छात्र बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र और अभिभावक निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा: अक्टूबर 2026
मुख्य प्रवेश परीक्षा: दिसंबर 2026
कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और योग्यता
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए बिहार बोर्ड ने कुछ जरूरी योग्यताएं तय की हैं:
शैक्षणिक योग्यता: छात्र को बिहार राज्य के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या वर्तमान में 5वीं कक्षा में पढ़ाई की होनी चाहिए।
निवास: छात्र बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: छात्र की आयु बिहार बोर्ड के नियमानुसार निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर तय की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: दो चरणों में होगी परीक्षा
यहां चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है:
प्रारंभिक परीक्षा-
प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के आयोजन की संभावित तिथि अक्टूबर 2026 है। प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह बहुवैकल्पिक वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों पर आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का होगा और कुल अंक 150 का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
मुख्य परीक्षा-
मुख्य प्रवेश परीक्षा दिसंबर, 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार द्वारा पांचवी कक्षा के लिए निर्धारित सिलेबस पर आधारित होगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभिभावक और छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission Test 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी आवश्यक जानकारी नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता आदि दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन करें।
4. के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
5. छात्र की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
7. भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.