Stocks to buy: FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का सिलसिला अब खत्म हो गया है. दिसंबर तिमाही के लिए FMCG सेक्टर की ज्यादातर कंपनियों के ग्रोथ में तेज रिकवरी दिखाई दी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी वजह महंगाई में धीरे-धीरे आई कमी और डिमांड में मजबूती है. खासतौर पर, पिछले कुछ महीनों में खाने-पीने की चीजों के दाम कम हुए हैं.
ब्रोकरेज फर्म Axis Direct ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में सुधार से कुल कंजम्प्शन ट्रेंड्स में बदलाव का संकेत मिलता है. आगे चलकर, वॉल्यूम ग्रोथ में तेजी आने की उम्मीद है. स्थिर डिमांड और सपोर्टिव मैक्रो बैकग्राउंड और GST से जुड़े बदलावों से मिलने वाले फायदों के साथ मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27, FY26 से आगे निकल जाएगा और इस दौरान ग्रोथ मुख्य स्ट्रेटेजिक फोकस बना रहेगा. इसी क्रम में आइए देखते हैं कि किन FMCG स्टॉक्स पर ब्रोकरेज को भरोसा है:-
नेस्ले इंडिया
नेस्ले (Nestlé) के शेयर को ब्रोकरेज एक्सिस डायरेक्ट ने अपना टॉप पिक बताया है. इसके लिए 1500 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि नेस्ले लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर बेहतर स्थिति में है. इसकी बढ़ती घरेलू फ्रेंचाइजी, लगातार इनोवेशन, डिस्ट्रीब्यूशन से मार्केट में पैठ मजबूत होती जा रही है.
हालांकि, कॉफी, कोको और एडिबल ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आने वाले समय में मार्जिन पर दबाव डाल सकते हैं, लेकिन दूध की कीमतों में आई कमी के साथ इसकी मजबूत प्राइसिंग पावर और एफिशिएंसी की कोशिशों से लागत की दिक्कतों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है.
Britannia
Axis Direct ने Britannia के शेयर को 7,170 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. दरअसल, ब्रिटानिया जैसी FMCG सेक्टर की कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी शहरी और ग्रामीण मार्केट में डिमांड में शुरुआती रिकवरी देखी जा रही है. इसे स्टेबल इनपुट कॉस्ट और बेहतर होते मार्जिन से सपोर्ट मिल रहा है.
GST में कटौती से सामान के सस्ते होने, रोजाना इस्तेमाल में आने वाले चीजों के दाम और कम होने, साथ ही कन्ज्यूमर सेंटिमेंट में सुधार से डिमांड रिकवरी में और तेजी आने की उम्मीद है, जिससे ब्रांडेड FMCG और डिस्क्रिशनरी कैटेगरी में जल्द ही अच्छा वॉल्यूम ग्रोथ दिखेगा.
बीकाजी फूड्स
बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) को लेकर JM Financial बुलिश हैं. ब्रोकरेज ने इसे 785 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि गुरुवार को इसके शेयर की कीमत 638.80 रुपये थी. यानी कि इसमें 23 परसेंट के इजाफे की संभावना है.
होनासा कन्ज्यूमर
Honasa Consumer के शेयरों को ब्रोकरेज ने 375 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि गुरुवार को इसका बंद भाव 304.40 रुपये रहा, जो लगभग 23 परसेंट अपसाइड है. दिसंबर तिमाही के नतीजे में कंपनी का HPC सेगमेंट में परफॉर्मेंस गजब का रहा.
इसके अलावा, JM Financial ने Marico को 875 रुपये, ITC को 355 रुपये और Varun Beverages (VBL) को 550 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए इन पर भरोसा जताया है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.