एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की शादी पर एक्ट्रेस के पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने सफाई दी है। बोनी ने उन तमाम दावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि जाह्नवी और शिखर इस साल के आखिर में शादी करने वाले हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि यह कपल सितंबर या अक्टूबर के बीच गुजरात के जामनगर में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर सकता है। जब इन अटकलों के बारे में बोनी कपूर से पूछा गया, तो उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत में सीधे तौर पर कहा, “नहीं, यह सच नहीं है।” परिवार के करीबी हैं शिखर पहाड़िया
शिखर को अक्सर कपूर परिवार के निजी कार्यक्रमों और छुट्टियों में देखा जाता है। वे न केवल जाह्नवी के साथ वेकेशन पर जाते हैं, बल्कि अक्सर मंदिरों के दर्शन के लिए भी परिवार के साथ नजर आते हैं। जाह्नवी ने भी अप्रैल 2024 में ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में इशारों में बताया थी कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का नाम सबसे पहले तब जुड़ा था, जब जाह्नवी ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था। साल 2016 में कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वे अक्सर सार्वजनिक जगहों पर साथ नजर आते हैं। प्यार में सुरक्षित महसूस करती हैं जाह्नवी
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान जाह्नवी ने प्यार और अपने पार्टनर के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने शिखर का नाम लिए बिना कहा, “प्यार सुरक्षित महसूस कराता है। उनकी मौजूदगी की वजह से अब मैं खुद को उतना बेबस महसूस नहीं करती।” उन्होंने आगे कहा कि वह इस रिश्ते में एक बच्ची की तरह रह सकती हैं और उनके साथ उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस प्यार ने उन्हें अपने सबसे सच्चे रूप में रहने में मदद की है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.