क्या है पूरा मामला
अप्रैल 2024 में हबीबा जाफरी को अंधेरी स्थित उनके बंगले का प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बीएमसी का नोटिस मिला। परिचित अली रजा के जरिए उनकी मुलाकात बीएमसी जी-साउथ वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाटिल से कराई गई। महेश पाटिल ने पहले टैक्स सेटलमेंट का भरोसा दिलाया और फिर बांद्रा पश्चिम के ‘न्यू कमलकुंज’ कमर्शियल प्रोजेक्ट में निवेश की सलाह दी।
निशित पटेल ने खुद को बड़े बिल्डरों से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि प्रोजेक्ट में पहले से 150 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। उन्होंने भरोसा दिया कि दिसंबर 2025 तक कमर्शियल स्पेस का कब्जा मिल जाएगा और विदेशी बैंक के साथ प्री-लीज एग्रीमेंट भी तैयार है। वहीं, आरोपियों ने जाफरी परिवार के घर कई बार जाकर नक्शे, लेटरहेड, फेक लेटर ऑफ इंटरेस्ट और प्रोजेक्ट की तस्वीरें-वीडियो दिखाकर भरोसा जताया।
भरोसे में आकर जाफरी परिवार ने अपने फ्लैट और बंगले बेचकर पैसा लगाया। पुलिस के मुताबिक, यह रकम पूजन टेक्नोलॉजीज, उदित ट्रेडर्स, एशियन फूड और आरपीपीएल मल्टी ट्रेड जैसी कई कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई।
कागजात मांगने पर सौंप दिए फर्जी पेपर
सबसे चौंकाने वाला पहलू फर्जी रजिस्ट्री प्रक्रिया थी। आरोपी रूपेश, देवेंद्र पडवल और अन्य लोग सरकारी मशीन जैसी डिवाइस लेकर जाफरी परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने फोटो, फिंगरप्रिंट और हस्ताक्षर लेकर रजिस्ट्री पूरी करने का दावा किया। बाद में फर्जी दस्तावेजों की कॉपी सौंपी गई। जब मूल दस्तावेज मांगे गए तो कहा गया कि वे बिल्डर के पास हैं। पूछताछ में निशित पटेल ने फर्जी दस्तावेज बनाने की बात स्वीकार कर ली है।
जावेद जाफरी का फिल्मी करियर
जावेद जाफरी फिल्मों में करीब 30 से साल से काम कर रहे हैं और अब तक दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में कई अहम किरदार निभाए हैं। जावेद के पिता जगदीप भी फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकार रहे हैं और उन्होंने कमाल का काम किया है। इसके बाद जावेद ने 1985 में फिल्म मेरी जंग से पहचान हासिल की और अपनी जबरदस्त कॉमेडी टाइमिंग के लिए पहचान हासिल की।
इसके लिए उनकी फिल्में 3 ईडियट्स, धमाल, सलाम नमस्ते और सिंग इज किंग आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। जावेद एक बेहतरीन वॉइस आर्टिस्ट भी हैं और अपनी कमाल की रेंज के लिए पहचाने जाते हैं। जावेद ने कई अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं के किरदारों की भी डबिंग की है। अब जावेद के बेटे मीजान भी बॉलीवुड में अपनी पहचान तलाश रहे हैं। बीते दिनों जावेद के साथ फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में अपने बेटे मीजान के साथ स्क्रीन भी शेयर की थी। इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने लीड रोल निभाया था।
जावेद जाफरी की शादी
जावेद जाफरी की पहली शादी 1989 में हुई थी। एक्टर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से निकाह किया था, पर एक साल के अंदर ही दोनों का रिश्ता टूट गया और तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने हबीबा जाफरी से दूसरी शादी की। अब खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं. दोनों के तीन बच्चे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.