द ट्रेटर्स 2 शो शुरू होने वाला है और शो के शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया यह शो आप कब और कहां देख सकते हैं।
कब और कहां देख सकते हैं द ट्रेटर्स 2
शो 13 अगस्त यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है जो प्राइम वीडियो पर आएगा। शो को करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। पहले सीजन में भी करण ने ही होस्ट किया था। इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को आएगा।
कौन हैं कंटेस्टेंट्स
इस बार शो में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, रणवील बरार, शहनील गिल, हरमन सिंघा, आदित्य कुलष्रेष्ठ, तान्या पूरी, करण सिंह, रिदा थराना, अंश चोपड़ा और प्रिश हैं।
कहां हो रही इसकी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक द ट्रेटर्स सीजन 2 की शूटिंग पहले सीजन की तरह सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर, राजस्थान में हो रही है।
क्या होता है शो ट्रेटर्स में
द ट्रेटर्स के बारे में बता दें कि इसमें कंटेस्टेंट्स को साथ रहना है, लेकिन उन्हें 2 पार्ट में डिवाइड कर दिया जाएगा ट्रेटर्स और इनोसेंट(बेगुनाह)। अब ट्रेटर्स को कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट करना है लेकिन अपनी पहचान को बचाना है। वहीं जो इनोसेंट्स हैं उन्हें पहचानना है कि ट्रेटर्स कौन हैं। शो में कई टास्क होंगे।
इससे पहले जो सीजन आया था यानी ट्रेटर्स 1 उसमें उर्फी जावेद और निकिता लूथर शो जीते थे।
मल्लिका का दावा- टॉम क्रूज को उन पर क्रश
बता दें कि शो के प्रीमियर होने से पहले इसके कई प्रोमोज रिलीज हुए हैं जिसमें से एक जो सबसे ज्यादा वायरल हुआ वो था जहां मल्लिका शेरावत यह दावा कर रही हैं कि वह टॉम क्रूज की क्रश हैं।
दरअसल, मल्लिका से पूछा जाता है कि क्या आपको किसी पर क्रश हुआ है तो वह मना करती हैं। इसके बाद वह बोलती हैं कि सबको उन पर होता है। फिर वह बोलती हैं कि अभी टॉम क्रूज को मुझपर क्रश है। वह बोलती हैं कि टॉम उनको सोशल मीडिया पर वीडियोज भेजते हैं। जब उनसे पूछा गया कि कैसे वीडियोज भेजते हैं तो वह बताती हैं कि दोनों ने साथ में पार्टी की थी तो उसके वीडियोज ही।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.