दुनियाभर में ऑटोमोबाइल कंपनियां बदलते बाजार और बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच अपनी स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव कर रही हैं। इसी बीच जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता BMW ने कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2027 के अंत तक करीब 8,000 नौकरियां कम करने की प्लानिंग पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी जबरन छंटनी के बजाय कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का ऑप्शन देगी। इस खबर के सामने आते ही ऑटो इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार BMW अपने जर्मनी स्थित करीब 85,000 स्थायी कर्मचारियों में से लगभग 40,000 ऑफिस आधारित कर्मचारियों को अक्टूबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव देगी। प्रोडक्शन में काम करने वाले कर्मचारियों को फिलहाल इस प्लानिंग से बाहर रखा गया है। कंपनी का लक्ष्य है कि 2027 के आखिर तक कुल 8000 कर्मचारियों की संख्या कम की जाए। इसके लिए कंपनी और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच कई हफ्तों तक बातचीत भी हुई है।
किन वजहों से लिया जा रहा फैसला?
पिछले कुछ समय से वैश्विक ऑटो इंडस्ट्री कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पर मुनाफा कम होना, अमेरिका की टैरिफ नीतियां और चीन की कंपनियों से बढ़ती कड़ी प्रतिस्पर्धा ने यूरोपीय कार कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। BMW भी इन चुनौतियों से अछूती नहीं रही। कंपनी ने हाल ही में अपने मुनाफे को लेकर चेतावनी जारी की थी। खासकर चीन में कारोबार उम्मीद से कमजोर रहने और वहां की सुस्त अर्थव्यवस्था का असर कंपनी की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है।
चीन में बिक्री में बड़ी गिरावट
BMW के लिए चीन सबसे अहम बाजारों में से एक है। लेकिन पिछले साल वहां कंपनी की वाहन बिक्री 2017 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं अप्रैल से जून के दौरान चीन में कंपनी की डिलीवरी सालाना आधार पर करीब 30 फीसदी घट गई। इससे कंपनी की कमाई और भविष्य की योजनाओं पर असर पड़ा है।
दूसरी कंपनियां भी कर रही हैं लागत कम
BMW अकेली कंपनी नहीं है जो कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी कर रही है। जर्मनी की दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनियां भी खर्च कम करने के लिए ऐसे कदम उठा रही हैं। Volkswagen हजारों नौकरियों में कटौती पर विचार कर रही है, जबकि Mercedes-Benz भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रोग्राम चला रही है।
यह भी पढ़ें- ओरेकल ने 21,000 लोगों को जॉब्स से निकाला, AI ने छीनी कर्मचारियों की नौकरी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.