2026 Tata Punch EV Facelift ने क्रैश टेस्ट में कमाल कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं डीटेल।
क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में Punch EV ने 32 में से 31.09 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 15.28 पॉइंट मिले। जबकि, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में एसयूवी ने 16 में से 15.80 अंक हासिल किए। इसके अलावा एसयूवी ने साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास किया, जो मॉडर्न क्रैश टेस्ट का अहम हिस्सा माना जाता है।
चाइल्ड सेफ्टी में भी बेहतरीन
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में पंच ईवी को 49 में से 45 पॉइंट मिले। चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) डायनेमिक टेस्ट में इसे 24 में से पूरे 24 अंक मिले। वहीं CRS इंस्टॉलेशन में 12 में से 12 अंक और व्हीकल असेसमेंट स्कोर में 13 में से 9 अंक हासिल हुए। ये नतीजे बताते हैं कि टाटा मोटर्स ने फैमिली ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया है।
सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं सेफ्टी फीचर्स
2026 Tata Punch EV की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके सभी वेरिएंट्स में कई महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनमें Electronic Stability Control (ESC), साइड और कर्टेन एयरबैग्स, पैदल यात्रियों की सेफ्टी (Pedestrian Protection), सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और पीछे की सीटों पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स शामिल हैं। इससे बेस वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को भी किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।
पुराने मॉडल से कितना बदला प्रदर्शन?
यह दूसरी बार है जब टाटा पंच EV का Bharat NCAP क्रैश टेस्ट किया गया है। 2024 में टेस्ट किए गए प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर में मामूली गिरावट आई है। पहले यह 32 में से 31.46 अंक था, जो अब 31.09 अंक हो गया है। हालांकि, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर पहले की तरह 49 में से 45 अंक पर बरकरार है।
दिवाली के आसपास लॉन्च होगी टाटा सफारी ईवी
टाटा सफारी ईवी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस ईवी को दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। सफारी ईवी कंपनी के Acti.ev+ प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसकी रेंज 622 किलोमीटर तक की हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.