- Hindi News
- National
- Nitin Naveen Statement On PM Modi | Youth Inspiration & Naxal Free India
- कॉपी लिंक
नितिन नवीन ने दिल्ली स्थित भाजपा ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उनके नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी।
भाजपा अध्यक्ष ने यह बातें पीएम मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से शुरू हुई थी। 7 अक्टूबर 2026 को इस यात्रा के 25 साल पूरे होंगे।

नितिन नवीन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें-
- पीएम ने लक्ष्य को उपलब्धियों में बदला: नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 25 साल में प्रधानमंत्री ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र पर काम किया। मोदी ने शुरुआत में जो लक्ष्य तय किए, उन्हें संकल्प बनाया और उन्हें उपलब्धियों में बदला। 25 सालों में उनकी यात्रा एक सामान्य कार्यकर्ता से ‘प्रधान सेवक’ तक पहुंची है। यह स्पष्ट सोच और मजबूत संकल्प का नतीजा है।
- भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी: नवीन ने कहा- जब प्रधानमंत्री ने देश की कमान संभाली, तब हर तरफ निराशा और अंधकार का माहौल था। इसे नीतिगत पंगुता का दौर कहा जा सकता है। हमारी अर्थव्यवस्था ‘फ्रैजाइल फाइव’ में गिनी जाती थी। लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है।
- दुनिया में भारत की साख बढ़ी: उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है और देश की विश्वसनीयता और सम्मान लगातार बढ़ा है। आज हर भारतीय सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है।

17 सितंबर से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान
नितिन नवीन ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन से होगी।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भाजपा ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित करेगी और प्रधानमंत्री की 25 साल की जनसेवा के लिए आभार जताएगी।
———————–
यह खबर भी पढ़ें…
PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री:अगले साल 7 राज्यों में चुनाव, इनमें 22% वोटर जेन-जी, यूपी में सबसे ज्यादा

पीएम मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।’ पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
