बीजेपी नेता के बेटे हैं आकांश
आकांश ढुल हरियाणा के बड़े बीजेपी नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। आकांश की इस शानदार जीत से उनके परिवार और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। उनके पिता कृष्ण ढुल ने पिछले साल दिसंबर में आकांश के इंटरव्यू के समय की फोटो शेयर कर उन्हें भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी थीं।
इसे भी पढ़ें: UPSC Topper 2025: तमिलनाडु की Rajeswari Suve M ने रचा इतिहास, Top 5 में अकेली महिला टॉपर बनीं, हासिल किया दूसरा स्थान
चंडीगढ़ से हुई स्कूली शिक्षा
आकांश की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में ही हुई। उन्होंने 10वीं कक्षा सेक्टर-27 के भवन विद्यालय से और 12वीं की पढ़ाई सेक्टर-26 के सेंट कबीर पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की डिग्री ली।
तीसरे प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी
ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आकांश दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी करने लगे। यह उनका तीसरा सफल प्रयास था। इससे पहले साल 2024 में उन्होंने 342वीं और 2025 में 295वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते हुए इस बार टॉप 3 में अपनी जगह बना ली।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं Anuj Agnihotri? MBBS की पढ़ाई और थर्ड अटेम्प्ट में बने UPSC Topper
कितने उम्मीदवारों का हुआ चयन?
यूपीएससी के नोटिस के मुताबिक, इस साल कुल 958 उम्मीदवारों को चुना गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी कैटेगरी के 73 उम्मीदवार शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.