Highlights
- PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प’ अभियान।
- जन्मदिन पर देशभर में रक्तदान शिविर और शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा।
- बीजेपी अभियान के जरिए मोदी की जनसेवा और सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने और उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी महीने भर का ‘सेवा संकल्प’ अभियान शुरू करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
17 सितंबर को रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत
नितिन नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के पहले दिन यानी 17 सितंबर को देशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित होगा। नवीन ने कहा,
‘प्रथम दिन यानी 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन शाम को सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इस पूरे कार्यक्रम का स्पष्ट उद्देश्य यह दर्शाना है कि पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने निष्ठा के साथ जनसेवा की है।’
‘PM के प्रति आभार जताने के लिए जलाएंगे दीप’
नितिन नवीन ने बताया कि लाभार्थी परिवार प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने के लिए दीप जलाएंगे। इसे ‘जन आशीर्वाद’ के सामूहिक प्रदर्शन के तौर पर आयोजित किया जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा,
‘हम जन आशीर्वाद सामूहिक प्रदर्शन के रूप में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी परिवारों द्वारा प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद देने के रूप में ये दीप जलाए जाएंगे।’
बीजेपी के मुताबिक, पूरे अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में हुए बदलावों और उनकी जनसेवा को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे सामने
पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभार्थियों की उपलब्धियों को भी सामने रखा जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी मोदी की जनसेवा का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाएगी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा,
‘प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व संबंधी विकास की बात की, और उनके नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जिस सफर की शुरुआत हुई, वह आज लखपति दीदी तक पहुंचा है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का हमारा प्रयास लगातार जारी है।’
युवाओं की उपलब्धियों का भी होगा जिक्र
बीजेपी अध्यक्ष ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक उपलब्धियों को भी अभियान का हिस्सा बताया। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। नवीन ने कहा,
‘जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला, तो उस समय देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। हमारी अर्थव्यवस्था को ‘फ्रेजाइल फाइव’ (पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं) में गिना जाता था, लेकिन आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने है। स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के माध्यम से भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बना है।’
नितिन नवीन ने कहा कि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आज ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के माध्यम से भारत का युवा हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहा है। बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भी खास आयोजन किया जाएगा जिसके तहत कुल 36 लाख दिये जलाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम से मिले PM मोदी, जानें क्या मूल मंत्र दिया
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.