यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव है और बीजेपी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से दो दिन के दौरे पर यूपी आ रहे हैं। नितिन नवीन 21 सितंबर को मेरठ में युवा सम्मेलन, शक्ति केंद्र सम्मेलन करेंगे और पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। फिर, 22 सितंबर को नितीन नवीन, सहारनपुर में विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से मिलेंगे।
मेरठ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे नितिन नवीन
बीजेपी की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण दो-दिवसीय दौरा करेंगे। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, नितिन नवीन का यह दौरा बेहद अहम है। अपनी यात्रा के दौरान, नितिन नवीन उत्तर प्रदेश में चुनाव तैयारियों से जुड़ी तमाम संगठनात्मक बैठकों, पब्लिक रैली और सम्मेलनों का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान, नितिन नवीन ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख मंदिरों का दौरा भी करेंगे।
युवा सम्मेलन में करेंगे शक्ति के सही प्रयोग का आह्वान
अपनी यूपी यात्रा के पहले दिन यानी 21 सितंबर को नितिन नवीन मेरठ पहुंचेंगे और सबसे पहले इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक और पार्क में अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे, वह स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी के मंगल्य ऑडिटोरियम में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इसमें वह युवाओं से अपनी शक्ति का सही प्रयोग करने का आह्वान करेंगे। फिर, दोपहर 1:45 बजे, नितिन नवीन उसी कैंपस में आयोजित ‘शक्ति केंद्र सम्मेलन (पश्चिमी क्षेत्र)’ में भाषण देंगे। इसके बाद, नितिन नवीन चुनाव की तैयारियों को अंतिम दिशा देने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
सहारनपुर में BJP कार्यकर्ता के घर लंच करेंगे नितिन नवीन
अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 22 सितंबर को नितिन नवीन सुबह मेरठ में क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों और नागरिकों के मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वे मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। फिर, सहारनपुर पहुंचने पर, नितिन नवीन दोपहर 1 बजे एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर लंच करेंगे। फिर, दोपहर 2:15 बजे, नितिन नवीन पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ बातचीत करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग करेंगे BJP अध्यक्ष
इसके तुरंत बाद, नितिन नवीन चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करने के लिए यूपी और क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला महासचिवों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग करेंगे। इस यात्रा का समापन नितिन नवीन सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर में मां भगवती की पूजा-अर्चना से करेंगे। इससे पहले, हाल ही में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम से PM मोदी भी मिले थे और उन्हें मूल मंत्र दिया था।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.