जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इमरान खान की बहन को जेल भेज दिया गया है। अगले हफ्ते होने वाले इमरान खान की पार्टी PTI के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले आज (रविवार को) उनको हिरासत में ले लिया गया है। इमरान खान की इन बहन का नाम ही अलीमा खान है। आइए उनके बारे में जानते हैं।
कौन हैं अलीमा खान?
सूत्रों के अनुसार, अलीमा खान को लाहौर में हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल में भेज दिया गया। जान लें कि अलीमा खान अपने भाई इमरान खान की रिहाई के लिए लगातार आवाज उठाती रही हैं, जो 2023 से जेल के अंदर बंद हैं। इमरान खान के ऊपर तोशाखाना समेत कई मामले दर्ज हैं। इमरान खान की पार्टी और उनके कार्यकर्ता, पाकिस्तानी सरकार पर लंबे समय से उन्हें गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। PTI कार्यकर्ता अक्सर इमरान खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन करते रहते हैं।
इस कानून के तहत हिरासत में ली गईं अलीमा
फिलहाल, अलीमा खान को पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस, 1960 के तहत हिरासत में लिया गया है। इस कानून में लोकल पुलिस को किसी भी ऐसे शख्स को अरेस्ट करने की इजाजत होती है, जिसे सार्वजनिक शांति के लिए खतरा माना जाता है।
आगामी 27 सितंबर को होना है PTI का प्रदर्शन
लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज ने 30 दिन की अवधि के लिए यह हिरासत ऑर्डर जारी किया है। अलीमा खान को इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 27 सितंबर को होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया है।
इमरान खान के बेटे भी उठा चुके हैं आवाज
इससे पहले हाल ही में, इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुलेमान और कासिम ने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार के लोग उनके पिता को जान से मारना चाहते हैं। इमरान खान के बेटों ने ये भी आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी सरकार चाहती है कि जितना मुमकिन हो इमरान खान को जेल के अंदर रखा जाए। पाकिस्तानी सरकार को लगता है कि ऐसा करके वे इमरान खान की आवाज को दबा देंगे। जब हमारे रिश्तेदारों ने जल्द में ही इमरान खान से मुलाकात की थी तो उन्होंने बताया था कि हालात बेहद खराब हो गए हैं।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें- ‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.