- Hindi News
- Career
- Bihar Teacher Recruitment Notification | BPSC Exam Negative Marking
- कॉपी लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 32,388 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 37 साल
- आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
कक्षा 1–5 :
- 12वीं में न्यूनतम 50% अंक
- 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिग्री
- या 4 वर्षीय B.El.Ed
- या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा
- संबंधित CTET/BTET Paper-I क्लियर।
कक्षा 6–8 :
- संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- B.Ed/D.El.Ed
- पद के अनुसार, संबंधित CTET/BTET/STET की डिग्री।
कक्षा 9–10 :
- संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- B.Ed या समकक्ष योग्यता।
- STET Paper-I क्लियर।
कक्षा 11–12 :
- संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।
- B.Ed या समकक्ष योग्यता
- STET Paper-II क्लियर।

सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण :
- इस भर्ती में आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा।
- महिलाओं को प्राथमिक शिक्षक (1-5) के लिए : 50% आरक्षण
- मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए : 35% आरक्षण
- आरक्षण का दावा करने के लिए जाति, आय और क्रीमीलेयर रहित (NCL) प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते के साथ होना चाहिए।
एग्जाम पैटर्न :
कक्षा 1–5 टीचर :
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 150
- भाषा: 30 प्रश्न/30 अंक
- सामान्य अध्ययन: 120 प्रश्न/120 अंक
- भाषा में न्यूनतम 30% अंक जरूरी बताए गए हैं।
- एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
कक्षा 6–8, TGT और PGT :
- भाषा : 30 प्रश्न/30 अंक
- जनरल नॉलेज : 40 प्रश्न/40 अंक
- संबंधित विषय : 80 प्रश्न/80 अंक
- कुल : 150 प्रश्न/150 अंक
- एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
- दोनों एग्जाम में अगर उम्मीदवार किसी भी ऑप्शन को नहीं चुनना चाहता तो विकल्प E भरना होगा। इसे न भरने की स्थिति में भी निगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- TRE-4.0 / Advertisement No. 14/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता से जुड़ी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज और हाल की फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
- फीस जमा करें।
- फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- आवेदन फॉर्म और फीस की रसीद डाउनलोड करके रखें।
ये खबर भी पढ़ें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 9124 पदों पर भर्ती:UPPSC में 1251 वैकेंसी, देशभर में निकली 14,045 नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

इस हफ्ते निकली हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित कई विभागों में 14,045 पदों पर नौकरियां। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
