Manav Suthar 10-wicket haul: मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाए। भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारतीय स्पिनर सुथार ने स्पेशल क्लब में एंट्री मारी है।
मानव सुथार ने स्पेशल क्लब में मारी एंट्री
सुथार श्रीलंका में 10 विकेट हॉल लेने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले यह कमाल पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और आर अश्विन ने किया। हरभजन ने 2008 में गॉल में 153 रन देकर 10 विकेट लिए थे जबकि अश्विन ने 2017 में इसी मैदान पर 160 रन खर्च करने के बाद 10 शिकार किए। सुथार यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के नौवें बाएं हाथ के स्पिनर हैं। अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल का रिकॉर्ड है। उन्होंने 8 बार यह कारनामा किया। अश्विन के बाद हरभजन (5) और रवींद्र जडेजा (3) का नंबर है।
बुमराह समेत कई गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए
सुथार ने अपने करियर के दूसरे मैच में ही 10 विकेट हॉल ले लिया। जसप्रीत बुमराह समेत कई धाकड़ गेंदबाज अपने करियर में ऐसा नहीं कर सके हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी, जोश हेजलवुड, मोर्ने मोर्कल, नील वैगनर, ब्रेट ली, जेसन गिलेस्पी, बेन स्टोक्स, जोएल गार्नर, गैरी सोबर्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, डैरेन गॉफ जैसे गेंदबाज भी कभी भी एक टेस्ट मैच में 10 विकेट नहीं सके। बुमराह को चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरा से बाहर होना पड़ा शमी 2025 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
टेस्ट में सबसे कम मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय
1 – नरेंद्र हिरवानी
2 – लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
2 – अक्षर पटेल
2 – मानव सुथार
4 – श्रीनिवास वेंकटराघवन
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल
8 – आर अश्विन
8 – अनिल कुंबले
5 – हरभजन सिंह
3 – रवींद्र जडेजा
2 – बी. एस. चंद्रशेखर
2 – कपिल देव
2 – मनिंदर सिंह
2 – वीनू मांकड़
2 – इरफान पठान
2 – ईएएस प्रसन्ना
1 – मानव सुथार
1 – आकाश दीप
1 – बिशन सिंह बेदी
1 – सलीम दुरानी
1 – गुलाम अहमद
1 – एसपी गुप्ते
1 – नरेंद्र हिरवानी
1 – जहीर खान
1 – आरजी नाडकर्णी
1 – प्रज्ञान ओझा
1 – अक्षर पटेल
1 – जसुभाई पटेल
1 – वेंकटेश प्रसाद
1 – वेंकटपति राजू
1 – चेतन शर्मा
1 – ईशांत शर्मा
1 – लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
1 – जवागल श्रीनाथ
1 – एस. वेंकटराघवन
1 – वाशिंगटन सुंदर
1 – उमेश यादव
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.