सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर नौकरी प्राप्त करने के लिए जल्द ही आवदेन कर सकते हैं। बता दें कि, इन पदों पर आवेदन 16 जुलाई से शुरु होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त तक अपना फॉर्म को भर सकते हैं।
जानें आयु सीमा और कितनी होगी सैलरी
आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पुरुष उम्मीदवारों की अधिकत्तम आयु 37 वर्ष व महिला की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित कैटेगरी वालों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
जानिए शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित या अन्य विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता संबंधित विषय से 300 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि, परीक्षा में हर एक सवाल के लिए 0.3 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। जो लोग परीक्षा में चयनित होंगे उनको इंटरव्यू और शारीरिक समर्थता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.