Bigg Boss 20 Contastants बिग बॉस 20 का एलान हो चुका है। अब ऑडियंस इस नए सीजन में नजर आने वाले कंटेस्टेंट के बारे में जानना चाहती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एंटरटेनमेंट जगत के ये 12 सेलेब्रिटी शो का हिस्सा बनने वाले हैं।
करण पटेल
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाले सबसे बड़े कंटेस्टेंट में से एक करण पटेल हैं। एक्टर को पिछले कई सालों से बिग बॉस वालों ने अप्रोच किया है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो करण इस सीजन में नजर आएंगे।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट का नाम सामने आया है। हाल में अपनी शादी को लेकर खबरों में रहने वाली जेनिफर बिग बॉस 20 में गेम खेलती नजर आ सकती हैं।
गीता बसरा
क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा का नाम भी सामने आ रहा है।
माही विज
इस बार माही विज भी शो का हिस्सा बनीं नजर आ सकती हैं। जय भानुशाली के साथ अलग होने के बाद माही अब शो का हिस्सा बन सकती हैं।
सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं। हाल में समय रैना के साथ हुए एक विवाद की वजह से खबरों में आए थे।
बिग बॉस 20 में नजर आएंगी ये एक्ट्रेसेज
बिग बॉस 20 में एक्ट्रेस और इरानियन मॉडल एल्नाज़ नोरोजी गेम खेलती दिखेंगी। कच्चा बादाम फेस अंजलि अरोड़ा, एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, एक्टर पर्ल वी पुरी और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती इस शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी किसी के नाम भी को भी मेकर्स की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये कुछ सेलेब्रिटी बिग बॉस 20 में अपनी पर्सनालिटी दिखाते हुए नजर आएंगे।
बिग बॉस 20 आ रहा है
बता दें, बोग बॉस के हर सीजन किसी न किसी पैटर्न और फॉर्मेट के साथ शुरू होते हैं। लेकिन इस बार शो के नए फॉर्मेट और पैटर्न के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स इस सीजन को खास बनाने के लिए इंडस्ट्री के टॉप सेलेब्रिटी को लेकर आए हैं। ये सीजन धमाकेदार होने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के खत्म होने के बाद बिग बॉस 20 टीवी पर दिखाया जाएगा। सलमान इस नए सीजन की शूटिंग 20 सितंबर के बाद से शुरू करेंगे। बिग बॉस 20 सितंबर के अंत में ऑडियंस के लिए टेलीकास्ट किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.