भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अभी कई प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट द हंड्रेड में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें एक नाम जेमिमा रोड्रिग्स का भी शामिल है जो सदर्न ब्रेव की तरफ से खेल रही हैं। जेमिमा को लेकर सदर्न ब्रेव फ्रेंचाइजी ने 8 अगस्त को दी जानकारी में बताया की वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह पर स्क्वाड में ऑलराउंडर खिलाड़ी चार्ली नॉट को शामिल किया गया है। जेमिमा की इस इंजरी ने टीम इंडिया की भी टेंशन को महिला एशिया कप 2026 से ठीक पहले बढ़ा दिया है, जिसमें उनके इस टूर्नामेंट से भी बाह होने की अंदेशा जताया जा रहा है।
जेमिमा का द हंड्रेड में दिखा शानदार फॉर्म
महिला एशिया कप 2026 से पहले जेमिमा रोड्रिग्स की इंजरी के चलते उनके खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है। वहीं यदि जेमिमा बाहर होती हैं तो टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर पर इसका असर देखने को मिल सकता है। द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में सदर्न ब्रेव की तरफ से खेलते हुए जेमिमा का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.75 के औसत से 143 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 131.19 का देखने को मिला था। रोड्रिग्स की हैमस्ट्रिंग चोट कितनी गंभीर है, इसका अभी पता नहीं चला है और ऐसा हो सकता है कि उनकी फिटनेस बनाए रखने और चोट को और बढ़ने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया हो।
महिला एशिया कप का 28 अगस्त से होगा आगाज
दुबई में इस बार महिला एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित कुल 8 टीमें हिस्सा रही हैं, जिनको चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला ग्रुप-ए में 30 अगस्त को थाईलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है, जबकि दूसरे मुकाबले में उनकी भिड़ंत हांगकांग की टीम से 3 सितंबर को होगी और ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान की टीम का सामना करेगी जिसमें ये मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों ग्रुप में टॉप-2 पर खत्म करने वाली टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी जिसमें 10 और 11 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 13 सितंबर को फाइनल मैच होगा।
ये भी पढ़ें
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया धमाकेदार शतक, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने
यशस्वी जायसवाल का नहीं खुला खाता, टेस्ट सीरीज से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.