47वें दिन कितनी हुई कमाई
‘भूत बंगला’ ने 47वें दिन बॉक्स ऑफिस पर यूं तो 60 लाख की ही कमाई की है। लेकिन इससे फिल्म अब अपनी कुल कमाई में एक नए आँकड़ें पर पहुँच गई है। बता दें की अपनी रिलीज के 7वें मंगलवार को फिल्म के देशभर में 1568 शो प्रदर्शित हुए।
‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई
शनिवार 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़ और गुरुवार को 1.75 करोड़ में कमाई की। इससे फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 21.85 करोड़ की कमाई की।
चौथे हफ्ते पर ध्यान दें तो भूत बंगला ने शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़ की कमाई के साथ पूरे हफ्ते में 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया।
पांचवें हफ्ते में शुक्रवार को 0.75 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 1.90 करोड़, सोमवार को 70 लाख, मंगलवार को 90 लाख, बुधवार को 80 लाख, गुरुवार को 70 लाख की कमाई के साथ हफ्ते भर में 7.15 करोड़ की कमाई की।
छठे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 55 लाख और शनिवार को 1 करोड़, रविवार को 1.35 करोड़, सोमवार को 50 लाख, मंगलवार को 65 लाख, बुधवार को 55 लाख, गुरुवार को 85 लाख के साथ हफ्ते भर में 5.45 करोड़ की कमाई की।
सातवें हफ्ते में भूत बंगला ने शुक्रवार को 55 लाख, शनिवार को 80 लाख, रविवार को 1.10 करोड़, सोमवार को 50 लाख, मंगलवार को 60 लाख का नेट कलेक्शन किया।
इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सातवें हफ्ते के मंगलवार तक देश भर में 180.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है।
इसे भी पढ़ें- KBC: अब दूरदर्शन पर 9 बजे दिखेंगे अमिताभ बच्चन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.