भोजपुरी हो या बॉलीवुड जब कोई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधते हैं और अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करते है, तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल बढ़ जाती है. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक नई खुशखबरी सामने आई है. पॉपुलर एक्ट्रेस यामिनी सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी है, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इंडस्ट्री से कई कलाकार उन्हें बधाई दे रहे है और तस्वीरें देखते ही फैंस भी उनपर प्यार बरसा रहे है.
कई कलाकारों ने दी बधाई
हाल ही में एक्ट्रेस श्रृष्टि ने उनकी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ‘मेरी प्यारी यामिनी दी, आपको शादी की दिल से बहुत बहुत बधाई. आपकी जिंदगी का ये नया सफर प्यार, खुशियों और हमेशा वाली मुस्कुराहट से भरा रहे.’ इसके अलावा एक्टर अयाज खान, एक्ट्रेस चाहत सिंह और फिल्म प्रोड्यूसर प्रशांत निशांत ने भी फोटोज पोस्ट कर शुभकामनाएं दी है.
सामने आई एक तस्वीर में दोनों जयमाला पकड़े दिखाई दे रहे है, वहीं दूसरे तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े है. यामिनी ने रेड और गोल्डन कलर में एक प्यारा सुंदर लहंगा पहना है, वहीं उनके पति व्हाइट कलर के शेरवानी में नजर आ रहे है. तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है, साथ ही फैंस को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई है.
यामिनी सिंह का करियर
बता दें कि यामिनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जहां उन्हें धीरे-धीरे पहचान मिलने लगी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम करना शुरू किया. साथ ही उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2019 में उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ में अरविंद अकेला कल्लू के साथ डेब्यू करने का मौका मिला.
पहली ही फिल्म से यामिनी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिर उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ‘लल्लू की लैला’ में काम किया, जो सफल रही और उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई. कम समय में ही यामिनी भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं.
ये भी पढ़ें: सनी देओल की फिल्म ‘लखन’ का बदला टाइटल, अब ‘परशुराम’ के नाम से होगी रिलीज: रिपोर्ट्स
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.