Haarsh Limbachiyaa: टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। रियलिटी शो में अपनी शानदार केमिस्ट्री के अलावा, यह जोड़ी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की बातें भी शेयर करती रहती हैं। भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। इसके बाद 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य, जिसे प्यार से गोला बुलाते हैं, का जन्म हुआ। वहीं, दिसंबर 2025 में यह जोड़ी अपने दूसरे बेटे यशवीर के माता-पिता बनी। अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में हर्ष ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल दोबारा से पैरेंट्स बनने वाले हैं।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में खुली बात
हाल ही में हर्ष लिम्बाचिया कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ बतौर पैनल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर भी मौजूद थे। शो के दौरान हंसी-मजाक के बीच बातचीत परिवार की ओर मुड़ गई। इस दौरान एक प्रतियोगी की प्रस्तुति के बाद समय रैना ने मजाक में हर्ष से कहा कि उन्हें बच्चों की कमी महसूस हो रही है और शायद वे अब बच्चों को गोद लेना शुरू कर देंगे।
क्या हर्ष ने परिवार बढ़ाने की पुष्टि की है?
समय रैना की बात का जवाब देते हुए हर्ष लिम्बाचिया ने तुरंत कहा कि अभी और होंगे…। हर्ष का यह जवाब काफी चर्चा में है, क्योंकि यह संकेत देता है कि दो बेटों के बाद भी यह जोड़ा अपने परिवार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है। इससे पहले भारती ने भी अपने एक व्लॉग में जिक्र किया था कि हर्ष एक बेटी चाहते हैं।
हालांकि, पहले हर्ष ने यह भी कहा था कि वह भारती को दोबारा बच्चे को जन्म देने के दर्द से नहीं गुजरने देना चाहते और उनका मानना है कि एक पत्नी से दो बच्चे काफी होते हैं। लेकिन अब उनके ताजा बयान ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.