भारतीय मार्केट में 125cc सेगमेंट के मोटरसाइकिलों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि जुलाई, 2026 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में होंडा शाइन (Honda Shine + SP) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है।
दूसरे नंबर पर टीवीएस राइडर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर टीवीएस राइडर रही। टीवीएस राइडर ने इस दौरान 39.22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,125 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर (125 + NS) रही। पल्सर ने इस दौरान 25,604 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, इसकी सालाना बिक्री में 38.01 पर्सेंट की भारी गिरावट आई।
22% बढ़ गई ग्लैमर की बिक्री
दूसरी ओर चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर 125 रही। स्प्लेंडर ने इस दौरान 44.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 17,999 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हीरो ग्लैमर रही। ग्लैमर ने इस दौरान 21.49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,995 यूनिट्स की बिक्री की।
छठे नंबर पर रही एक्सट्रीम 125R
बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर हीरो एक्सट्रीम 125R (Hero Xtreme 125R) रही। एक्सट्रीम 125R ने इस दौरान 21.09 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,696 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, सातवें स्थान पर बिक्री की इस लिस्ट में नई एंट्री के रूप में होंडा हॉर्नेट (Honda Hornet 125cc) रही। होंडा हॉर्नेट ने इस दौरान कुल 3,859 यूनिट्स की सेल्स दर्ज की।
इतनी बिकी फ्रीडम और केटीएम
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर दुनिया की पहली सीएनजी बाइक ‘बजाज फ्रीडम’ रही। फ्रीडम ने इस दौरान 11.37 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,692 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में केटीएम (KTM 125) रही। इस बाइक को जुलाई 2026 में एक भी ग्राहक नहीं मिले। ओवरऑल 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट ने जुलाई 2026 में 16.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,82,726 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।
क्या है होंडा शाइन की खासियत?
बता दें कि जुलाई, 2026 में रिकॉर्ड बिक्री हासिल कर नंबर-1 बनने वाली होंडा शाइन में 123.94cc का BS6 Phase-2 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 10.74bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, साइलेंट ACG स्टार्टर, और eSP टेक्नोलॉजी दी गई है।यह बाइक लगभग 55 से 60 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 80,852 रुपये से शुरू होकर 85,211 रुपये तक जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.