BCCI Review Meeting LIVE Updates: आज बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग हो रही है। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। हेड कोच गौतम गंभीर बीसीसीआई मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
BCCI Meeting Live Updates: रोहित के भविष्य पर भी होगी चर्चा!
मीटिंग में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा पर उतना दबाव नहीं है, लेकिन रोहित को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है भारत की वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह अभी भी पक्की नहीं है।। इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगी थीं। बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्लियर किया की रोहित संन्यास नहीं लेंगे।
BCCI Meeting Live Updates: डब्ल्यूटीसी की स्थिति पर होगी बात!
मीटिंग में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा होगी, खासकर न्यूजीलैंड में मुश्किल अवे सीरीज पर, जहां भारत पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी बात होगी। बड़े अधिकारी मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में भारत की स्थिति और टीम के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए जरूरी प्रशासनिक कदमों पर भी चर्चा करेंगे। भारत डब्ल्यूटीसी में अभी पांचवें नंबर पर है।
BCCI Meeting Live Updates: हाल के नतीजों का रिव्यू करेगा बोर्ड!
मीटिंग में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा होने की उम्मीद है। भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा था। टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत, आयरलैंड- इंग्लैंड में छह टी20 मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई थी। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं, भारत को श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत मिली। भारत कोलंबों में अच्छी स्थिति में था लेकिन श्रीलंका टीम मैच ड्रॉ कराने में कामयाबर रही।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.