स्मृति मंधाना ने विमेंस एशिया कप में शतक जड़ रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में अपनी जगह बना ली है। इस क्लब में सिर्फ 3 ही भारतीय खिलाड़ी है। बता दें, विराट कोहली का इसमें नाम नहीं है।
सभी फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक
यह क्लब उन भारतीय खिलाड़ियों का है जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में एक से ज्यादा शतक लगाए हो। विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, वहीं टेस्ट में उन्होंने 30 शतक लगाए हैं। मगर जब बात टी20 क्रिकेट की आती है तो उनके नाम सिर्फ एक ही सेंचुरी दर्ज है। वहीं सचिन ने तो टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा के इस क्लब को ज्वॉइन करने वाली स्मृति मंधाना तीसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई है। इन दोनों के अलावा लिस्ट में तीसरा नाम केएल राहुल का है, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाया है।
रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12, वनडे में 34 तो टी20 में 5 शतक दर्ज है। वहीं स्मृति मंधाना टेस्ट और टी20 में 2-2 तो वनडे में 14 सेंचुरी ठोक चुकी हैं। केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने सबसे ज्यादा 12 शतक टेस्ट में लगाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 12 तो टी20 में 2 शतक दर्ज हैं।
- रोहित शर्मा (टेस्ट – 12, ODI – 34, T20I – 5)
- केएल राहुल (टेस्ट – 12, ODI – 8, T20I – 2)
- स्मृति मंधाना (टेस्ट – 2, ODI – 14, T20I – 2)*
स्मृति मंधाना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 124 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 193 रन बोर्ड पर लगाए और 56 रन पर विपक्षी टीम ऑलआउट कर 137 रनों से यह मैच जीता।
इस जीत के साथ भारत विमेंस एशिया कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 5 सितंबर को है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.