उपलब्ध जानकारी में ऑल-राउंडर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि ACSU ने उल्लंघन की रिपोर्ट तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) को दी है, जो TNPL का आयोजन करता है, जिसके बाद खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, ”जांच जारी होने के कारण टीएनसीए खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं करेगा। मैं सिर्फ इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है जिसने पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में तमिलनाडु के लिए दो अर्धशतक लगाए थे। मैच के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजते हुए पाए गए। उस पर भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन मैच के दौरान पीएमओए में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसलिए इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया है। ”
शुरुआत में 26 वर्षीय इस खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाने पर विचार किया गया था, लेकिन चूंकि मामला गंभीर प्रकृति का नहीं था इसलिए अंततः उसे एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया।
बता दें, कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर और वैभव सूर्यवंशी के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा नियुक्त अभिभावक रोमी भिंडर पर भी मैच के दौरान टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
भिंडर को BCCI के PMOA प्रोटोकॉल के तहत नोटिस जारी किया गया था और बाद में उनकी सफाई ठीक न पाए जाने पर उन पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई। TNPL मामले का एक और नतीजा निकलता दिख रहा है, तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को भी कॉम्पिटिशन से बैन कर दिया गया है।
BCCI के ACSU ने हाल के महीनों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच और कड़ी कर दी है क्योंकि जानकारी भेजने वाली टेक्नोलॉजी और भी बेहतर होती जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.