India Squad For Womens Asia Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाए जाने की मांग उठी थी, लेकिन एशिया कप में टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही खेलेगी. स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं.
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है, जो टी20 वर्ल्ड कप में खेली थीं. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रीग्स, ऋचा घोष, भारती फूलमाली समेत कई खिलाड़ियों ने टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखी है. श्रेयंका पाटिल की वापसी नहीं हुई है, क्योंकि वे टखने की चोट से उबर नहीं पाई हैं.
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टूर्नामेंट अगस्त के आखिरी सप्ताह में शुरू होकर मध्य सितंबर तक चलेगा. बता दें कि भारतीय टीम के लिए अगले कुछ सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाले हैं, क्योंकि एशिया कप के तुरंत बाद एशियन गेम्स शुरू हो जाएंगे. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के मैच 17 सितंबर-22 सितंबर तक खेले जाएंगे.
अब तक के इतिहास में महिला एशिया कप 9 बार खेला गया है, जिनमें 7 बार टीम इंडिया चैंपियन बनी है. एशिया कप में सभी 9 संस्करणों में भारत फाइनल तक पहुंचा है और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर उसी सफलता को दोहराना चाहेगी.
महिला एशिया कप के लिए भारत का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा
यह भी पढ़ें:
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.