बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि केएल राहुल दिन के आखिरी में ठीक हो गए थे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दूसरे दिन राहुल खेलने के लिए तैयार होंगे।
उम्मीद है कल खेलने के लिए तैयार होगा
उन्होंने कहा, ”केएल ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उसे सिर्फ मासंपेशियों में खिंचाव हो रहा था। दिन के अंत तक वह ठीक था। जब आपको खिंचाव होने लगता है तो यह ‘हैमस्ट्रिंग’, ग्रोइन या हाथ में भी हो सकता है।”? कोटक ने कहा, ”लेकिन इस समय वह बिल्कुल ठीक दिख रहा है। इसलिए उम्मीद है कि वह कल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होगा। ”
वह राहुल की बल्लेबाजी में मौजूद लचीलेपन से भी काफी खुश नजर आए। राहुल सीमित ओवरों के क्रिकेट में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब वह वनडे खेलते हैं, जैसा कि आपने देखा है, तो नंबर छह या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। जब आप एक अनुभवी बल्लेबाज होते हैं और किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने तथा टीम की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं तो यह एक शानदार खिलाड़ी होने का सबूत है। ‘’
राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं
उन्होंने कहा, ”वह टीम के लिए बहुत उपयोगी खिलाड़ी हैं। लाल गेंद के क्रिकेट में वह पारी का आगाज करते हैं और वनडे में जहां जरूरत होती है, वहां बल्लेबाजी करते हैं। जिस तरह वह अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह काफी जिम्मेदारी ले रहे हैं, साझेदारियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। ”
गॉल की पिच पर पहले दिन बल्लेबाजों को काफी मदद मिली। कोटक का मानना है कि आने वाले दिनों में पिच स्पिनरों के लिए अधिक मददगार हो सकती है। उन्होंने कहा, ”पिच थोड़ी सूखी तरफ है और फिलहाल यह पूरी तरह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है। आम तौर पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है और ज्यादा स्पिन नहीं होती। हमारे लिए दो विकेट पर 288 रन का स्कोर अच्छा संकेत है। ‘’ कोटक ने कहा, ”लेकिन यह सिर्फ एक दिन है और हमारे लिए अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। हमें कल भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मुझे नहीं लगता कि पिच में दरार पड़ेगी। ”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.