अड़ियल रवैया वाली बहू से निपटने के लिए सास के काम आने वाली कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके घर का माहौल शांत रहे तो आप यहां बताई टिप्स को अपनाएं।
1) झगड़ों के दौरान शांत रहें
अगर किसी बात को लेकर बहस हो रही है तो बहस करने की बजाय अपनी भावनाओं पर काबू रखें ताकि बहस घर में बड़े झगड़े या दरार का रूप न ले। अपनी फीलिंग को दबाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अपनी बात कहने के लिए एक सही समय का चुनना बहुत जरूरी है।
2) किसी बात को पर्सनली ना लें
जरूरी नहीं है कि आपकी बहू कोई बात कह रही है तो वह सीधा आपके लिए हो। किसी भी बात की तुरंत प्रतिक्रिया देना या जिद्दी व्यवहार आमतौर पर उसके अपने अंदर के तनाव, असुरक्षा की भावना या बाहरी दबावों का नतीजा हो सकता है।
3) सही व्यवहार चुनें
कई बार जब किसी बात पर बहस हो रही होती है तो सही व्यवहार को चुनना बहुत जरूरी होता है। इस समय पर बिना डांटे या लेक्चर दिए बिना हल्के-फुल्के अंदाज में सही व्यवहार को चुनें और अगर कोई बात गलत हो जाए को तुरंत बात बदल दें। बाद में जब दोनों का मूड सही हो तब अपनी बात को आराम से कह दें।
4) अपने बेटे बीच में न लें
सास को कभी भी अपने बेटे को किसी एक का पक्ष लेने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। इससे शादीशुदा जिंदगी में बेवजह तनाव पैदा होता है और अक्सर कड़वाहट और बढ़ जाती है। आप अपनी और बहू के बीच कि बात को आपस में ही सुलझाएं।
5) बहुत ज्यादा समझाने से बचें
अपनी बात या पसंद को दूसरे पर थोपने से बचें। आप अपनी बात को साफ-साफ बता दें और इसे लंबी बहस या बचाव वाली दलील न बनने दें। जब आप किसी बात को बहुत ज्यादा समझाते हैं तो बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। आप अपनी बात कहें और उसे लंबी तरह से एक्सप्लेन ना करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.