अब योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसी समय सीमा के भीतर निर्धारित आवेदन फीस का भुगतान भी करना होगा।
कुल कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद जुनियर मैनेजमेंट ग्रैड स्केल-1 के हैं। भर्ती का मूल नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। बैंक के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि परीक्षा की ऑफिशियल तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
राज्यवार वैकेंसी
LBO भर्ती के तहत देश के कई राज्यों में पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्यवार रिक्तियों में गुजरात में सबसे ज्यादा 1185 पद हैं। इसके बाद कर्नाटक में 418 और महाराष्ट्र में 218 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय जिस राज्य का विकल्प चुना है, उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता की शर्त भी पूरी करनी होगी।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, आवेदक के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। क्लेरिकल लेवल का अनुभव मान्य नहीं होगा। इसके अलावा, जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST, PwD, ESM और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
कैसे होगा चयन?
बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसमें सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT देना होगा। भर्ती प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन (GD) या पर्सनल इंटरव्यू (PI) भी शामिल है। लिखित परीक्षा में सबसे पहले 120 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और मेडिकल परीक्षा भी होगी।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट के करियर्स सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाकर 17 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन, आवेदन प्रक्रिया और फीस भुगतान पूरा कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.