आईपीएल 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है। 19वें सीजन का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। इससे पहले बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के लाइव मैच को लेकर बड़ा यू-टर्न लिया है। बता दें कि, मुस्फिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल को अपने देश में लाइव प्रसारण करने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने इस बैन को हटा दिया है।
ये ताजा फैसला आईपीएल के प्रसारण को लेकर बनी अनिश्चितता के बाद आया है। इससे पहले, मशहूर अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया था। पिछले निर्देश के चलते स्थानीय चैनल और ऑपरेटर इस टूर्नामेंट का प्रसारण नहीं कर पा रहे थे, जिससे बांग्लादेशी फैंस दुनिया की सबसे लोकप्रिया टी20 फ्रेंचाइजी लीग में से एक को देखने से वंचित रह गए थे।
हालांकि, नई सरकार ने आईपीएल के प्रसारण को लेकर ज्यादा नरम और उदार रुख अपनाया है, जिससे आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की कुछ गुंजाइश बनी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.