कंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में किय़ा है। N160 S और SS में नया 164.5cc सिंगल-सिलेंडर फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm पर 18bhp की पावर और 8,000rpm पर 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 4.5 सेकंड में 0-60kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
अब ज्यादा दमदार हो गया इंजन
कंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में किय़ा है। N160 S और SS में नया 164.5cc सिंगल-सिलेंडर फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm पर 18bhp की पावर और 8,000rpm पर 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 4.5 सेकंड में 0-60kmph की स्पीड पकड़ लेती है। पुराने 164.9cc इंजन की बात करें तो वह 8,750rpm पर 15.5bhp और 6,750rpm पर 14.65Nm का आउटपुट देता था।
मल्टी राइडिंग मोड भी मिलेंगे
मौजूदा N160 में एयर-कूलिंग और मैकेनिकल थ्रॉटल का इस्तेमाल होता है, जबकि नए फोर-वॉल्व वर्जन में ऑयल-कूलिंग और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी दी गई है। इसमें फाइव-स्पीड गियरबॉक्स ही मिलता है। इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल जिसे बजाज ‘इंटेलिजेंट थ्रॉटल’ कहता है, उसकी वजह से कंपनी इसमें कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दे पाई है। दोनों नई मोटरसाइकिलों में थ्रॉटल से जुड़े चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं। जिसमें रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड शामिल हैं। इसका मकसद सिर्फ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखने वाली जानकारी बदलना नहीं, बल्कि राइडिंग की स्थितियों के हिसाब से थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलना है।
गूगल मैप्स मिररिंग फीचर दिया
इसमें ‘क्रॉल टेक्नोलॉजी’ नाम का एक नया फीचर भी है, जो राइडर को बार-बार क्लच दबाने या गियर बदलने की जरूरत के बिना, ऊंचे गियर में भी कम स्पीड पर बाइक को आसानी से चलाने की सुविधा देता है। N160 SS का ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल के जरिए काम करता है। वहीं, ग्रिप बदलने पर पहिए के फिसलने को कम करने में मदद करता है। SS में गूगल मैप्स मिररिंग के साथ 5-इंच का TFT कंसोल भी मिलता है। बजाज का दावा है कि भारत में किसी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल के लिए ऐसा पहली बार हो रहा है।
तीन नए कलर्स में खरीद पाएंगे
N160 S में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, N160 SS में TFT, ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई कनेक्टिविटी के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन की सुविधा मिलती है। N160 S में सिंगल-चैनल ABS है, जबकि N160 SS में डुअल-चैनल ABS मिलता है। ट्रैक्शन कंट्रोल भी सिर्फ SS मॉडल में ही दिया गया है। एडजस्टेबल कंट्रोल लीवर एक और खास फीचर है, जबकि S मॉडल में फिक्स्ड लीवर का इस्तेमाल किया गया है। ये तीन कलर ऑप्शन अटलांटिक ब्लू, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक में मिलेगी।
मोटरसाइकिल का चेसिस भी दमदार
दोनों नई बाइक्स में मौजूदा N160 के मुकाबले ज्यादा मजबूत चेसिस हार्डवेयर भी दिया गया है। पुराने वर्जन में 33mm के अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स का इस्तेमाल होता था, जबकि फोर-वॉल्व मॉडल में बड़े 37mm USD यूनिट्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन ही दिया गया है। टू-वॉल्व मोटरसाइकिल में 280mm का फ्रंट डिस्क है, जबकि N160 S और SS में बड़ा 300mm डिस्क मिलता है। फोर-वॉल्व मोटरसाइकिल में 230mm का रियर डिस्क भी दिया गया है। नए मॉडल में पीछे का टायर 130/70-17 रेडियल है, जबकि आगे के टायर का साइज 100/80-17 ही रखा गया है। इसमें पेट्रोल टैंक की कैपेसिटी 14 लीटर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.