‘स्ट्रीट’ नाम एवेंजर फैमिली के लिए नया नहीं है। एवेंजर स्ट्रीट पहले एक छोटे 160cc इंजन के साथ आती थी, लेकिन बजाज ने हाल ही में उस मॉडल को बंद कर दिया और चुपचाप इस बड़े डिस्प्लेसमेंट वाली 220 स्ट्रीट के तौर पर लॉन्च कर दिया। हालांकि, तब कंपनी ने इसकी कीमतों का एलान नहीं किया था।
‘स्ट्रीट’ नाम एवेंजर फैमिली के लिए नया नहीं है। एवेंजर स्ट्रीट पहले एक छोटे 160cc इंजन के साथ आती थी, लेकिन बजाज ने हाल ही में उस मॉडल को बंद कर दिया और चुपचाप इस बड़े डिस्प्लेसमेंट वाली 220 स्ट्रीट के तौर पर लॉन्च कर दिया। हालांकि, तब कंपनी ने इसकी कीमतों का एलान नहीं किया था। अब, कंपनी ने इसे 220 क्रूज से 1,200 रुपए ज्यादा कीमत पर इसे लॉन्च कर दिया है।
सबसे पहले, स्ट्रीट में ट्यूबलेस एलॉय व्हील्स का सेट मिलता है, जो 220 क्रूज के वायर-स्पोक ट्यूब वाले टायरों के मुकाबले इसकी प्रैक्टिकैलिटी को बढ़ाता है। हालांकि, टायर का साइज 90-सेक्शन फ्रंट और 130-सेक्शन बैक सेटअप के साथ वही रहता है। हेडलाइट भी काफी अलग है। स्ट्रीट में नीचे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल DRL दिया गया है।
छोटा विंड-डिफ्लेक्टर मिलेगा
इस मोटरसाइकिल की सीट की ऊंचाई 737mm है, जो नए राइडर्स के लिए कमअफर्टेबल है। 220 स्ट्रीट में भी यह वैसी ही है। इसका हैंडलबार 220 क्रूज के मुकाबले थोड़ा ज्यादा सीधा और नीचे लगा है, लेकिन फुटपैग की जगह वही है। 220 स्ट्रीट में 220 क्रूज की ऊंची विंड-स्क्रीन के मुकाबले एक छोटा विंड-डिफ्लेक्टर दिया गया है। आखिर में इसमें फोर्क-गैटर्स भी मिलते हैं। इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम पर ब्लैक फिनिश दी गई है। इसका कर्ब वेट 163kg है। वहीं, 220 स्ट्रीट, 220 क्रूज से 3kg भारी है।
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट में कंपनी ने क्रूज जैसा ही इंजन दिया है। यानी इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है जो 19hp की पावर और 17.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह दो कलर्स एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड में खरीद पाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.