बजाज ने इस महीने टोटल 4,74,677 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले साल जुलाई में बिके 3,66,000 यूनिट्स से करीब 30% ज्यादा है। कंपनी की सेल में घरेलू बाजार के साथ एक्सपोर्ट मार्केट का भी बड़ा योगदान रहा।
एक्सपोर्ट में 39% की शानदार बढ़ोतरी
जुलाई 2026 में टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 2,20,192 यूनिट्स रही, जो जुलाई 2025 में बिके 1,83,143 यूनिट्स के मुकाबले 20% अधिक है। वहीं, एक्सपोर्ट में 39% की शानदार बढ़ोतरी हुई। यह 1,82,857 यूनिट्स से बढ़कर 2,54,485 यूनिट्स हो गई। कंपनी ने जुलाई में कुल 3,88,719 टू-व्हीलर्स बेचे, जो पिछले साल इस टाइम पीरियड के 2,96,247 यूनिट्स के मुकाबले 31% ज्यादा है। कंपनी की डोमेस्टिक टू-व्हीलर सेल 19% बढ़कर 1,65,747 यूनिट्स हो गई। जबकि, एक्सपोर्ट 42% बढ़कर 2,22,972 यूनिट्स पहुंच गया।
कमर्शियल व्हीकल की सेल शानदार ग्रोथ
बजाज के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस ने भी जुलाई में अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने कुल 85,958 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे, जो जुलाई 2025 में बिके 69,753 यूनिट्स के मुकाबले 23% ज्यादा हैं। घरेलू कमर्शियल व्हीकल सेल 24% बढ़कर 54,445 यूनिट्स हो गई, जबकि एक्सपोर्ट 22% बढ़कर 31,513 यूनिट्स तक पहुंच गया। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कंपनी के कमर्शियल व्हीकल कारोबार की अच्छी ग्रोथ का पता चलता है।
FY27 में जबर्दस्त सेल
अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान कंपनी की टोटल सेल 19,12,928 यूनिट्स रही, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी टाइम पीरियड में बिके 14,77,237 यूनिट्स से 29% ज्यादा है। इस दौरान टू-व्हीलर सेल 29% बढ़कर 16,11,271 यूनिट्स पहुंच गई। घरेलू टू-व्हीलर सेल 13% बढ़कर 7,52,294 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट में 49% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ यह आंकड़ा 8,58,977 यूनिट्स हो गया। अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान कमर्शियल व्हीकल बिक्री भी 30% बढ़कर 3,01,657 यूनिट्स हो गई। इसमें घरेलू बिक्री 17% बढ़कर 1,73,976 यूनिट्स और एक्सपोर्ट 54% बढ़कर 1,27,681 यूनिट्स रहा।
आने वाले है नए पल्सर के नए मॉडल
आने वाले हफ्तों में बजाज ऑटो का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी काफी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी कई अपडेटेड पल्सर मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई Pulsar 125 डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो गई है और जल्द ही इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग हो सकती है। लीक फोटोज से पता चलता है कि नई पल्सर 125 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नया LED हेडलैंप, नया टेल-लैंप, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और बड़ा कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे अपडेट मिलने की उम्मीद है। बजाज ने 12 अगस्त को लॉन्च इवेंट रखा है। इसमें पल्सर रेंज के कई अपडेटेड मॉडल लाए जा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.