बजाज की टोटल सेल पिछले महीने 5,13,792 यूनिट्स रही, जो ईयर-ऑन-ईयर 40 पर्सेंट की ग्रोथ है। वहीं, कंपनी के एक्सपोर्ट्स में ईयर-ऑन-ईयर 83% की बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं डीटेल।
टू-वीलर्स की टोटल सेल 4,39,953 यूनिट
इन आंकड़ों के आधार पर अप्रैल 2025 में हुई 3,65,810 यूनिट्स की सेल के मुकाबले इस साल 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह ग्रोथ टू-वीलर्स और कमर्शियल वीइकल के साथ ही डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट चैनल्स में भी देखी गई। टू-वीलर्स की बात करें, तो इनकी टोटल सेल 4,39,953 यूनिट रही। यह पिछले साल के इसी टाइम पीरियड में सेल की गई 3,17,937 यूनिट्स की तुलना में 38 प्रतिशत की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है।
ज्यादा टू वीलर वीइकल्स को किया एक्सपोर्ट
कंपनी की डोमेस्टिक टू-वीलर वीइकल्स की सेल में 11 पर्सेंट की स्टेबल ग्रोथ देखी गई। यह 1,88,615 यूनिट्स से बढ़कर 2,10,063 यूनिट्स हो गईं। हालांकि, एक्सपोर्ट का आंकड़ा बिल्कुल अलग था, जो बारह महीने पहले इसी समय में सेल की गई 1,29,322 यूनिट्स की तुलना में 78 प्रतिशत बढ़कर 2,29,890 यूनिट्स हो गया। एक्सपोर्ट का आंकड़ा भी जबर्दस्त है क्योंकि बजाज ने अप्रैल में डोमेस्टिक सेल के मुकाबले ग्लोबल लेवल पर ज्यादा टू वीलर वीइकल्स को एक्सपोर्ट किया।
टोटल कमर्शियल वीइकल सेल में भी इजाफा
इससे अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, के साथ साउथ एवं साउथ-ईस्ट एशिया में मोटरसाइकिल बिजनेस के ग्लोबल एक्सपैंशन का पता चलता है। कमर्शियल वीइकल सेगमेंट में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। टोटल कमर्शियल वीइकल सेल अप्रैल 2025 में 47,873 यूनिट से बढ़कर 73,839 यूनिट हो गई, जो 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। लोकल कमर्शियल वीइकल सेल की बात करें, तो यह 32000 यूनिट से बढ़कर 38,147 यूनिट हो गई, जो 19 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाती है। जबकि, एक्सपोर्ट लगभग दोगुना होकर 125 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,873 यूनिट से 35,692 यूनिट हो गया।
आरई और मैक्सिमा प्लेटफॉर्म का दबदबा
इंटरनैशनल मार्केट में थ्री-वीलर वीइकल्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी से अच्छी डिमांड का पता चलता है। यहां बजाज के आरई और मैक्सिमा प्लेटफॉर्म का दबदबा बना हुआ है। दोनों सेगमेंट में टोटल डोमेस्टिक सेल अप्रैल 2026 में 2,48,210 यूनिट रही, जो बारह महीने पहले के 2,20,615 यूनिट से 13 प्रतिशत अधिक है।
पल्सर रेंज का जलवा
कंपनी का टोटल एक्सपोर्ट 2,65,582 यूनिट रहा, जो इस महीने डोमेस्टिक वॉल्यूम से अधिक रहा। सबसे खास बात है कि बजाज की पल्सर रेंज भारत और ग्लोबल मार्केट्स में ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलर बनी हुई है, जबकि ब्रैंड का एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर, चेतक, लगातार अच्छी सेल कर रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.