Watermelon Mojito Recipe: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक की बेहद जरूरत होती है। इसलिए ऐसी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जो ताजगी दो सकें। लोग अक्सर बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्य जूस पीते हैं, जो हेल्दी नहीं होता है। अगर आप घर पर हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स बनाना चाहते हैं, तो वाटरमेलन मोहितो एक बेहतर ऑप्शन है, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं। यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है।
Image: freepik
वॉटरमेलन मोहितो बनाने के लिए जिन समाग्री की जरूरत होती है…
- कप तरबूज के टुकड़े
- 6 से 8 पुदीने की पत्तियां
- 1 नींबू का रस
- 1 से 2 चम्मच चीनी या शहद
- सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर
- बर्फ के टुकड़े
Image: AI
सबसे पहले गिलास में तरबूज डालकर उसे मैश करें। फिर पुदीना डालकर मसलें। इसके बाद नींबू का रस और चीनी या शहद मिलाएं। अब बर्फ डालें और ऊपर से सोडा डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें।
Image: AI
अब इसे कूलिंग और रिफ्रेशिंग बनाने के लिए बर्फ ऐड करें। अब इसमें ऊपर से थोड़ा सोडा डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें।
Image: freepik
तरबूज मोहितो का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काला नमक या फिर चाट मसासा मिला सकते हैं। साथ में क्रश्ड आइस या तरबूज का जूस मिलाने से इसका फ्लेवर और बेहतर हो जाता है।
Image: freepik
तरबूज में पानी की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखती है। इसमें मिला हुआ पुदीना पेट को ठंडा रखता है। नींबू के रस में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.