एक तस्वीर में ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं और बादशाह उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। दूसरी क्लिप में ईशा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं और बादशाह उनके गाल पर किस कर रहे हैं।
तस्वीरें भले ही प्यार भरी हों, लेकिन ईशा के कैप्शन ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ उन्होंने लिखा- “हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।”
ईशा ने इस मैसेज का क्या मतलब है और इसे क्यों लिखा गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इस पोस्ट के बाद बादशाह के फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लगा दी है। लोग उनके रिश्ते के बारे में पूछ रहे हैं। कुछ फैंस का तो यहां तक कहना है कि ‘ये तस्वीरें 4-5 साल पुरानी हैं’ और शायद यह पोस्ट दोनों के ब्रेकअप का इशारा है। कई लोग बादशाह से भी अपील कर रहे हैं कि वो सामने आकर अपने रिलेशनशिप स्टेटस की सच्चाई बताएं।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने बादशाह का जिक्र किया है। वह पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि उनकी शादी बादशाह से हुई है और हाल ही में एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बादशाह को अपना ‘पतिदेव’ भी कहा था।
हालांकि, इस पूरे मामले का दूसरा पहलू यह है कि बादशाह ने आज तक इस रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बादशाह सोशल मीडिया पर ईशा को फॉलो भी नहीं करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब (AMA) सेशन के दौरान, ईशा ने बादशाह से कहा था कि वो जल्द से जल्द फैंस के सवालों का जवाब दें। लेकिन तमाम अफवाहों और दावों के बावजूद, बादशाह ने इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.