वैभव सूर्यवंशी U-19 वाली खेलेंगे तूफानी पारी?
बता दें कि जिम्बाब्वे में इसी साल ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 खेला गया था। इस वर्ल्ड कप का फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वैभव फिर से जिम्बाब्वे के खिलाफ वही पारी खेले।
भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच कब-कहां देखें
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 4:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, मैच का टॉस 4 बजे होगा।
पहला टी20 मुकाबला देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस मुकाबले को न ही जियोहॉटस्टार और न ही सोनी लिव पर देख सकते हैं। पहले टी20 को आप Unite8 स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी
जिम्बाब्वे की टीम का स्क्वॉड
सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदज़वा त्सिगा।
भारत की टीम का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.