प्राइम वीडियो पर मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग रिलीज हो गई है। ये फिल्म रिलीज होते ही ट्रेंड भी कर रही है। आइए जानते हैं कैसी है प्राइम वीडियो की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म।
क्या है बबीता सिंह की कहानी?
भोपाल की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बबीता सिंह को उसके पिता की जगह पुलिस की नौकरी मिलती है। क्योंकि बबीता सिंह का अनुकंपा नियुक्ति होती है, पुलिस थाने में कोई भी उसे गंभीरता से नहीं लेता है। बबीता सिंह थाने में ही छोटे -मोटे कामकाज देखती है और अपने सीनियर की हां में हां मिलाने का काम करती है।
बबीता सिंह की फील्ड ड्यूटी करने की इच्छा है। वो इच्छा पूरी भी होने वाली होती है, लेकिन उससे पहले ही बबीता सिंह को सस्पेंड कर दिया जाता है। बबीता सिंह को ये सस्पेंशन खराब नहीं लगता है क्योंकि उसे अपने ससुराल जाने के लिए छुट्टियां चाहिए होती हैं, लेकिन वो छुट्टियां उसे नहीं मिल पा रही होती हैं।
बंसी की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी
सस्पेंड होने के बाद बबीता (बेबी) अपने पति शरद के साथ रीवा अपने ससुराल चली जाती है। रीवा पहुंचते ही बबीता की मुलाकात उसके एक स्कूल के दोस्त बंसी से होती है। बंसी बबीता से सालों बाद मिलकर बहुत खुश होता है। वो बबीता से बाद में मिलने के लिए भी कहता है। हालांकि, बबीता उससे मिल पाती उसकी मौत हो जाती है। फिल्म की कहानी बंसी की मौत के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है।
बबीता अपने दोस्त की मौत का सच पता लगाने का फैसला लेती है। इस केस को सुलझाते हुए बबीता के सामने बंसी के जीवन के कुछ ऐसे पहलु सामने आते हैं जो उसके केस को और उलझा देता है।
पितृसत्ता के सच को दिखाती है प्राइम वीडियो की ये फिल्म
2 घंटे 11 मिनट की फिल्म की कहानी तो हमने आपको बता दी है। आइए जानते हैं ये फिल्म कैसे पितृसत्ता के बारे में बात करती है। फिल्म में आप देखेंगे कि एक तरफ तो बबीता बंसी की मौत का सच पता लगाने के लिए चुनौतियों से लड़ रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ उसके ससुराल वाले और उसका पति भी उसके लिए चुनौतियां खड़ी करते रहते हैं।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक औरत से उसके परिवार के लोग तभी खुश होंगे जब तक वो मुंह बंद करके घरवालों की बात सुने। जिस वक्त वो महिला किसी के खिलाफ जाकर अपनी बात सामने रखती है, लोगों को वो खटकने लगती है।
फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स भी हैं जो दिखाते हैं कि कैसे घर की बहू को हंसी-मजाक में ही अक्सर लोग छोटा महसूस करा देते हैं। फिल्म में एक सीन है जहां शरद पूरे घरवालों और मेहमानों के सामने बबीता को खरी-खोटी सुनाता है। इसके बाद जब बबीता और शरद अकेले होते हैं तो शरद को इस बात का मलाल नहीं होता कि उसने अपनी पत्नी के साथ सबके सामने गलत तरीके से बात करी है। वो इस बात को लेकर परेशान होता है कि उसने लोगों के सामने ऐसे बात की है, तो लोग सोचेंगे कि वो ऐसा ही शख्स है। वो रोकर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश करता नजर आता है।
क्या है बबीता सिंह के बारे में अच्छी बात?
बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक अच्छी फिल्म है। फिल्म जिस सटीक तरीके से पितृसत्ता को दिखाती है, वो दर्शकों को पसंद आनेवासा है। फिल्म में निमिषा सजयन ने बबीता सिंह का किरदार निभाया है। निमिषा ने अपने किरदार की भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।
फिल्म में निमिषा सजयन के किरदार को जिस तरह लिखा गया है वो बहुत ही अच्छा है। बबीता के किरदार में एक ग्रोथ दिखाई गई है। भोपाल में थाने पर गंभीरता से नहीं ली जाने वाली बबीता अकेले अपने दम पर अपने दोस्त के मौत का केस सुलझा देती है। इस केस सुलझाने के दौरान बबीता को एहसास होता है कि कैसे उसे उसका पति औप ससुराल वाले उसे कुछ नहीं समझते हैं। आप देखेंगे कि फिल्म में कहीं भी बबीता अपने साथ हो रहे व्यवहार को कहीं भी भारी-भरकम डायलॉग्स के साथ नहीं दिखाती है, लेकिन बबीता अपने हाव-भाव से बता देती है कि वो अब वो ये नहीं सहेगी।
क्या है फिल्म का कमजोर पार्ट?
फिल्म में एक्टिंग से लेकर स्क्रीनप्ले बहुत सब अच्छा है, लेकिन अगर आप इस सीरीज में एक मजबूत मर्डर मिस्ट्री तलाश रहे हैं, तो आपको निराशा मिलेगी। ये फिल्म कोई हार्डकोर मर्डर मिस्ट्री फिल्म नहीं है। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री वाला प्लॉट थोड़ा कमजोर नजर आता है।
फिल्म देखें या नहीं?
अगर आप सोच रहे हैं कि ये फिल्म देखें या नहीं तो बता दें ये फिल्म एक बार तो आपको देखनी चाहिए। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री वाला प्लॉट भले ही कमजोर हो, लेकिन फिल्म में बबीता की कहानी को बहुत अच्छे तरीके से दिखाई गई है। ये फिल्म देखने लायक है।
फिल्म 28 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को अंबिका पंडत ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को लिखा है अमिता व्यास ने। फिल्म में निमिषा सजयन के अलावा बरुण सोबती (बंसी), अंशुमान पुष्कर (शरद), राजेश कुमार (एसआई सेठी) और सुनीता राजवर (बबीता की सास) जैसे कलाकार नजर आए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.