इस शो के दौरान अर्चना और होस्ट समय रैना के साथ उनकी हल्की-फुल्की नोक-झोंक हुई। इस दौरान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।
आपके पति कोई काम करते हैं और दोनों निकम्मे बेटे…
दरअसल, शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह और समय रैना के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोंक तब शुरू हुई जब कॉमेडियन ने एक्ट्रेस से उनके यूट्यूब व्लॉग्स के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने आपके व्लॉग्स में देखा है कि न तो आपके पति कोई काम करते हैं और न ही आपके दोनों नल्ले बेटे। वे यहां पहली लाइन में बैठे हैं।’
बेइज्जती होती है…
इस सवाल पर अर्चना ने जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। अर्चना ने अपने बेटों आर्यमान और आयुष्मान की ओर देखा और कहा, ‘मैंने तुम्हें पहले ही कहा था कि आगे की लाइन में मत बैठना, क्योंकि इस तरह शोहरत नहीं मिलती, बल्कि बेइज्जती होती है।’ समय ने तुरंत बीच में टोकते हुए मजाक में कहा, ‘आपको पता है शोहरत कैसे मिलती है?’ फिर उन्होंने अर्चना की खास तरह से हंसने की नकल की और उनसे कहा कि वह अपने ‘हंसने’ वाले काम को गंभीरता से नहीं ले रही हैं।
अर्चना को तुरंत हुआ अपनी गलती का एहसास
इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने कहा, ‘यह सबसे मुश्किल काम है।’ जब समय ने आगे पूछा, ‘क्या कपिल शर्मा के जोक्स पर हंसना मुश्किल है?’ तो अर्चना ने तुरंत जवाब दिया, ‘हां।’ हालांकि, उन्हें तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कहा, ‘मैं तो उनके जाल में फंस ही गई।’
अर्चना के साथ शो पर पहुंचे ओरी
अर्चना पूरन सिंह के अलावा, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के हालिया एपिसोड में ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि भी पैनल का हिस्सा थे। इंट्रोडक्शन के दौरान, ओरी पैनल के दूसरे सदस्यों को पहचान नहीं पाए और समय से कहा कि वह शो का हिस्सा बनने के लिए लंदन से आए हैं।
अर्चना पूरन सिंह ने भी दिया ओरी को जवाब
इस पर अर्चना ने मजाक में कहा, ‘यह बस खुद को बिजी दिखाने के लिए कहता है कि मैं लंदन से आया हूं; आता तो दहिसर से है और कहता है कि लंदन से आया हूं।’ फिर ओरी ने अर्चना से पूछा, ‘क्या आप कभी लंदन गई हैं?’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, कभी नहीं। उस लंदन में तो बिल्कुल नहीं जहां तुम गए हो।’ शो का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं। लोगों को समय रैना का अर्चना के साथ इस तरह से बात करना रास नहीं आ रहा ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.