इमरान हाशमी ने एक बार फिर अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ बड़े पर्दे पर कदम रख दिया है। लंबे समय बाद रोमांटिक-एक्शन जॉनर में एक्टर की यह धमाकेदार वापसी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फैंस के बीच पहुंचे इमरान और दिशा
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त प्यार का जश्न मनाने के लिए इमरान हाशमी अपनी को-स्टार दिशा पाटनी के साथ मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे। इंटरवल के दौरान थिएटर में अचानक स्टार्स को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने दर्शकों से सीधी बातचीत की और फिल्म को मिल रहे सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
‘आवारापन 2’ मेकर्स से ज्यादा फैंस की फिल्म
थिएटर में मौजूद ऑडियंस को संबोधित करते हुए इमरान हाशमी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसी फिल्म है जो मेकर्स से ज्यादा फैंस की है। इसीलिए हम इस जर्नी को और भी थ्रिलिंग बनाकर वापस आए हैं। इसमें पहले से कहीं ज्यादा एक्शन और इमोशंस हैं। अब यह फिल्म हमारे हाथों से निकलकर आपके हवाले है।’
‘आवारापन 3’ को लेकर दिया बड़ा हिंट
बातचीत के दौरान जब एक फैन ने फिल्म के सुपर-हिट होने की बात कही, तो इमरान ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अरे मूवी अभी बाकी है, सेकंड हाफ तो और भी बेहतर है।’ इसके आगे इमरान ने जो कहा, उसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया। एक्टर ने तीसरे पार्ट का इशारा देते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि आपको यह फिल्म बहुत पसंद आएगी और जल्द ही हम ‘आवारापन 3′ लेकर आएंगे।’
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म शिवम पंडित इमरान हाशमी की आगे की जिंदगी को दिखाती है। पहली फिल्म की घटनाओं के बाद शिवम अब शांत जीवन जी रहा होता है, लेकिन तभी एक इंटरपोल ऑफिसर उससे मदद मांगता है। इसके बाद शिवम बच्चों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक गिरोह के खिलाफ मिशन पर निकलता है।
फिल्म में दिशा पाटनी ‘जारा’ के किरदार में हैं, जबकि शबाना आजमी गैंगस्टर क्वीन ‘नफीसा’ के रोल में नजर आ रही हैं। एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर यह सीक्वल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
फिल्म में दिशा पाटनी ‘जारा’ के किरदार में हैं, जबकि शबाना आजमी गैंगस्टर क्वीन ‘नफीसा’ के रोल में नजर आ रही हैं। एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर यह सीक्वल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.